Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा 2025 के लिए कई पार्टिया अपनी अपनी चाले चला रहे है। साथ ही नई योजनाए भी ला रहे है। बिहार चुनाव २०२५ को लेकर कई पक्ष बिहार के मैदान में उतर रहे है। ऐसे ही ६ अक्टूबर को 'आम आदमी पार्टी ' ने भी आपने कुछ मोहरों को मैदान में लाये है। 'आप' ने अपनी पार्टी की तरफ से ११ सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। इन ११ प्रत्याशियों में २ महिलाओं का समावेश भी है। तो आईये जानते है आम आदमी पार्टी ने किन किन सीटों पर किन किन मोहरों का दाव लगाया है।


AAP ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पटना जिले की दो प्रमुख सीटों में फुलवारी शरीफ से अरुण कुमार रजक और बांकीपुर से डॉ. पंकज कुमार को पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। इसके अलावा बेगूसराय से डॉक्टर मीरा सिंह और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से योगी चौपाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है। सारण जिले की तरैया सीट से अमित कुमार सिंह को मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा पूर्णिया के कस्बा विधानसभा से भानु भारतीय, मधुबनी के बेनीपट्टी से सुभदा यादव, किशनगंज से अशरफ आलम, सीतामढ़ी के परिहार से अखिलेश नारायण ठाकुर, मोतिहारी के गोविंदगंज से अशोक कुमार सिंह और बक्सर से पूर्व कप्तान धर्मराज सिंह को पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में जगह दी है। यह सूची पार्टी की चुनावी तैयारियों का पहला संकेत है और आने वाले समय में बाकी सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा भी की जाएगी।


आप के बिहार प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा की " हमारी पार्टी से बिहार चुनाव टिकिट के लिए ६०० लोगों ने अपना आवेदन जमा किया था। हमारी स्क्रीनिंग कमिटी ने हर प्रत्याशियों की जांच शुरू की है। जो आपने इलाके में अच्छा काम कर रहा है उन्हें ही पहला मौका दिया है। यह बिहार प्रभारी अभिनव राय के अंतर्गत परिक्षण किया जा रहा है। फिलहाल हमने ११ प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है। "

उन्होंने आगे कहा कि चुने गए सभी प्रत्याशी लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन को मज़बूत करने में लगातार योगदान दे रहे हैं। यादव ने बताया कि जल्द ही दूसरी और तीसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ बिहार में दिल्ली मॉडल के आधार पर विकास का वादा लेकर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पहली बार मैदान में उतरने के बावजूद पार्टी पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले में है और उनका दावा है कि 'आप' के समर्थन के बिना बिहार में किसी की सरकार बनना मुश्किल होगा।




Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story