औरंगाबाद जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधकर्मियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस क्रम में गुरुवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 21 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में रंगदारी के मामले में चार, दुष्कर्म के मामले में एक, हत्या के प्रयास के मामले में दो, मद्य निषेध अधिनियम के तहत सात तथा अन्य मामलों में 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही वाहन जांच अभियान के दौरान 1057 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 10,500 रुपये की शमन राशि वसूल की गई। अभियान के दौरान 33 वारंट का भी निष्पादन किया गया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो तसला और एक भट्ठी ध्वस्त की गई, जबकि 2000 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया। अभियान के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई।

पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि इस कार्रवाई की जद में जो भी लोग आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के पास नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो उसे पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस का यह अभियान जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story