क्यों छा रहा है iPhone 17 का ऑरेंज रंग? जानिए हैरान करने वाली वजह...
iPhone 17 सीरीज ने लोगों के दिल में उत्साह जगा दिया है। इस नए लॉन्च में है और भी नायाब फीचर्स।

नई दिल्ली: iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद, "कॉस्मिक ऑरेंज" रंग याने की भगवे रंग का क्रेज भारत के Gen-Z युवाओं में छाया हुआ है। लॉन्च के बाद इस रंग ने लोगों को प्रभावित कर दिया है। मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में, ज़्यादातर ग्राहक इस रंग की मांग कर रहे हैं। "भगवा" रंग जो की भारत में पहले से ही एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रतिक माना जाता है। जिसके कारण बहुत से लोग इसे पसंद कर रहे हैं। भगवा रंग भारत में अक्सर पूजा और त्योहारों में नज़र आता है। और Apple जैसे बड़े कंपनी का इस रंग को चुनना, भारत के लोगों को अपनी संस्कृति की महत्ता के बारे में बता रहा है। एक मुस्लिम ग्राहक ने भी, हिन्दू संस्कृति को अपनाते हुए कहा, "मैं मुस्लिम हूँ मगर मुझे ये रंग पसंद है।"
इसके रंग के साथ फीचर्स भी ग्राहकों के दिलचश्पी का कारण बने हैं। कुछ ग्राहकों का कहना है की पुराने iPhone सीरीज से भी ज़्यादा बेहतर और अपग्रेडेड है ये नई सीरीज। आइए जानते है इस सिरीज की विशेषताएः-
iPhone 17 बेस मॉडल:
- 6.3 इंच LTPO OLED डिस्प्ले स्क्रीन, 120Hz प्रमोशन रिफ्रेश रेट, स्मूद स्क्रॉलिंग अनुभव।
- Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट, के साथ A19 प्रोसेसर बेहतर पर्फोर्मस के लिए शामिल किया गया है।
- iPhone अपने कैमरा को लेकर लोगों में प्रसिद्ध है, इस बार बेस मॉडल में 48MP फ्यूज़न मेन कैमरा है। 48MP उल्ट्रॉवाइड , अपग्रेडेड फ्रंट कैमरा सेंटर स्टेज फीचर दिया है।
- इसमें लैवेंडर, मिडनाइट, स्टारलाइट, ग्रीन, और पिंक कलर्स हैं।
- इसकी बैटरी में अडाप्टिव पावर मोड से बेहतर बैटरी लाइफ है, और ये 256GB स्टोरेज के साथ आता हैं। इसका दाम $799 (70,410 इंडियन रूपीस).
iPhone 17 Air अल्ट्रा-थीं:
- इसका डिस्प्ले 6.6 इंच का है, 120Hz प्रमोशन रिफ्रेश रेट, और स्लिम है।
- ये अब तक सबसे पतला iPhone है, और इसमें सिलिकॉन एनोड बैटरी है।
- ड्यूल 48MP का इसका फ्रंट+बैक कैमरा और ड्यूल कैप्चर वीडियो इसको खास बनता है।
- ये मॉडल $999 (88,025 इंडियन रूपीस) का है।
- इसमें ब्लैक, वाइट, स्काई ब्लू , लाइट गोल्ड कलर्स बनाये गए है।
iPhone 17 Pro:
- इसका डिज़ाइन कुछ अलग तरीके से बनाया गया है। इसका 6.3 इंच डिस्प्ले है और ब्राइट OLED के साथ सिरेमिक शील्ड फ्रंट+बैक है।
- इसमें तीन 48MP फ्यूज़न कैमरा है- मेन , उल्ट्रॉवाइड , टेलीफोटो और प्रो लेवल वीडियो भी बनाया जा सकता है।
- इसमें चैम्बर कूलिंग भी है जो फ़ोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।
- इसकी बैटरी 5,000mAh+ है, और इसमें 12GBRAM है। ये मॉडल $1,099 (96,828 इंडियन रूपीस) से शुरू होता है।
iPhone 17 Pro Max:
- iPhone 17 Pro Max सबसे बड़ा और ब्राइटर मॉडल है 6.9 इंच के साथ।
- इस मॉडल का कैमरा 48MP ट्रिपल सेटअप , सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा है।
- इसमें कॉस्मिक ऑरेंज, डेजर्ट टाइटेनियम, ब्लैक टाइटेनियम, और वाइट टाइटेनियम कलर्स हैं।
- अब तक की सबसे लम्बी बैटरी लाइफ। ये मॉडल $1,199 (1,05,690 इंडियन रूपीस) का है।
इस सीरीज के सभी मॉडल में iOS26, WiFi-7, 5G और सॅटॅलाइट इमरजेंसी फीचर्स भी हैं। Apple इंटेलिजेंस और स्मूद परफॉरमेंस प्रीमियम अनुभव प्रदान करती है। इसे खरीदने के बाद, कुछ ग्राहकों ने अपना मंतव्य रखा है, आईये जानते हैं:
वायरल वीडियो में एक मुस्लिम ग्राहक ने कहा, "मैं सुबह से लंबी लाइन में खड़ा था। मैं बहुत उत्साहित हूँ, और इस फ़ोन को पकड़ के लग रहा है जैसे मैंने कुछ जीत लिया हो। ये कॉस्मो ऑरेंज कलर भी बहुत अच्छा है, इस कलर का बहुत ज़्यादा क्रेज होगा। मैं मुस्लिम हूँ मगर मुझे ये रंग पसंद है।"

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
