मुंबई: iPhone 17 के नए लॉन्च के बाद, भारत के कुछ शहरों में Apple स्टोर्स में अनगिनत लोगों की भीड़ देखने मिली। लोग रात भर लाइन में खड़े होकर, घंटों तक इंतज़ार कर रहे थे। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स (BKC) और दिल्ली के साकेत में घंटों तक 35 डिग्री गर्मी में इस नए फ़ोन को लेने के लिए रुके रहे।

लेकिन इस सब के बिच एक शख्स, अपनी होशियारी की दाद दे गया। और अब सोशल मीडिया पर इस शख्स की वाहवाही हो रही है। ट्विटर पर सुबह 8:06 बजे @/abhicheesecake ने एक ट्वीट किया, जिसने कुछ ही घंटों में लोगों को चौंका के रख दिया। ट्वीट में उनकी एक सेल्फी थी जो उन्होंने iPhone 17 से ली थी।


एक तरफ जहाँ सब लंबी लाइन में खड़े थे, तोह वहीँ इन्होंने पुरे सोशल मीडिया पर सबका दिलो जीत लिया। उन्होंने अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, "पहली तस्वीर मेरे iPhone 17 से, बाकी लोग अभी भी लाइन में हैं :P।" हahaha, क्या तीखा तंज है! पता चला कि @/FlipkartMinutes ने उन्हें ये फोन 10 मिनट में डिलीवर कर दिया, जब दूसरों लोग ताप्ती गर्मी में घंटों तक लाइन में खड़े थे।

इतना ही नहीं, लाइन के शुरू होने से पहले, Apple स्टोर के बहार एक फ्लिपकार्ट की बिलबोर्ड वैन पर इनकी ये सेल्फी लगा दी गयी। सोशल मीडिया पर लोगों ने @/abhicheesecake की तारीफ़ की। एक यूजर ने लिखा, "अरे भाई तू तो iPhone का सुपरहीरो निकला।" दूसरे ने कहा, "6 घंटे से लाइन में खड़े होने के बाद ये पोस्ट देख कर दिल दहल गया।"

बाद में ये पता चला की ये सब फ्लिपकार्ट मिनट्स के प्रदर्शन के लिए था, और इस लॉन्च का प्रयोग फ्लिपकार्ट ने सही तरीके से किया। इसके अलावा लोगों ने इस घटना को नज़र में रखते हुए ये टिपण्णी की के, iPhone की मांग इतनी ज़्यादा बढ़ गयी है के लोग ये तक नहीं देख के कितने घंटे उन्हें लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है।

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story