भारत की सफलता का असर ; चीन पाक से लेकर अमेरिका तक खलबली
भारत की रेटिंग में मजबूती से विदेशी निवेशकों का भरोसा और बढ़ गया है। इसका सीधा असर शेयर बाजार और बॉन्ड मार्केट में पूंजी प्रवाह के रूप में देखने को मिल सकता है।

अंतरराष्ट्रिय मंच पर भारी टैरिफ के वजह से भारत में आर्थिक बाजु में चुनौतियोंका समाना कारन पद रहा था। लेकिन इसी पर अब भारत के लिए जापान से बढ़ी खबर आयी है। जपनी रेटिंग एजंसीने रेटिंग एंड इन्वेस्टमेंट इंफॉरनमेशन इंक (R&I) ने भारत के भारत की दीर्घकालिक सरकारी साख रेटिंग को ‘BBB’ से बढ़ाकर ‘BBB+’ कर दिया है और साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था के परिदृश्य को ‘स्थिर’ बनाए रखा है। यह भारत के लिए और भी खास इसलिए है क्योंकि मौजूदा साल में यह तीसरी बार है जब किसी अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की रेटिंग अपग्रेड की है। इससे पहले अगस्त २०२५ में S&P और मई २०२५ में मॉर्निंगस्टार DBRS ने भी भारत की रेटिंग में सुधार किया था। लगातार मिल रहे इन अपग्रेड्स से विदेशी निवेशकों का भरोसा और मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे शेयर बाजार और बॉन्ड मार्केट में पूंजी का प्रवाह तेज़ हो सकता है। तो चलिए जानते है की भारत के लिए क्यों है ये सुकून की खुश खबरी।
रेटिंग एंड इन्वेस्टमेंट इंफॉरनमेशन इंक (R&I) के रिपोर्ट के अनुसार भारत की ये बढ़ी हुई रेटिंग इसकी मजबूत अर्थव्यवस्था पर और सरकारी नीतियोंपर आधारित है। इस एजेंसी ने विश्वस्तरीय बज़ार में भारत के वित्तीय अनुशासन के बारे में भी कहा है। सरकार ने खर्च और आमदनी का अच्छा संतुलन बनाया है। टैक्स से कमाई बढ़ी है, सब्सिडी को बेहतर तरीके से दिया जा रहा है और देश पर कर्ज का बोझ भी नियंत्रण में है।
इसके अलावा भारत की विदेशों से जुड़ी स्थिति भी काफी मजबूत है। देश का चालू कहते में घाटा कम है, विदेशों से सेवाओं और पैसे (जैसे NRI द्वारा भेजी गई रकम) का अच्छा प्रवाह है, विदेशी कर्ज बहुत कम है और विदेशी मुद्रा भंडार भी पर्याप्त है। इन सभी कारणों से भारत की रेटिंग में सुधार हुआ है और यह देश की आर्थिक मजबूती को दिखाता है। इस तरह रेटिंग बढ़ने से संबंधित देश को कई फायदे होते है। वित्त मंत्रालय ने R&I के फैसले का स्वागत किया और कहा कि 5 महीनों में तीन एजेंसियों द्वारा रेटिंग अपग्रेड होना इस बात का सबूत है कि वैश्विक स्तर पर भारत के मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल्स और विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन को मान्यता मिल रही है।
भारत की रेटिंग बढ़ने से आम लोगों को कई फायदे मिल सकते हैं। जब विदेशी निवेश बढ़ेगा, तो देश में नए प्रोजेक्ट और बिजनेस शुरू होंगे, जिससे नौकरी के नए मौके बनेंगे। विदेशी पैसा आने से रुपये की कीमत मजबूत रहेगी, जिससे तेल, मोबाइल और दूसरे आयातित सामान सस्ते हो सकते हैं।
इसके अलावा, अगर सरकार और कंपनियों को सस्ते ब्याज पर कर्ज मिलेगा, तो आगे चलकर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन जैसी चीजों पर भी ब्याज दरें कम हो सकती हैं। इससे आम लोगों की जेब पर बोझ कम होगा। कुल मिलाकर, रेटिंग अपग्रेड से भारत की छवि दुनिया में बेहतर होगी और इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
