इंडियन आर्मी पर आतंकी हमला; 5 जवान घायल, 2 शहीद
बिष्णुपुर में हुए आतंकी हमले के घायल मरीज़ों से, पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भेंट की। इस आतंकी हमले के पीछे किसका हाथ, इसकी जाँच अभी की जा रही है।

मणिपुर: पिछले साल हुए मैतेई और कुकी हिंसा से मणिपुर में बहुत लोगों को क्षति पहुंची थी। और हाल ही में मणिपुर हाई कोर्ट ने इस पर नया फैसला दिया। लेकिन इस सब के बिच, 19 सितम्बर 2025 को शाम 5:50 बजे विष्णुपुर जिले के, नंबोल सबल लेइकाई इलाके में नेशनल हाईवे (NH 2) पर अचानक से आतंकी हमला हुआ। जिसमें 2 जवान शहीद,और 5 लोग घायल होने की खबर सामने आयी है।
जब 33 असम राइफल्स का वाहन वहाँ से गुज़र रहा था, तब कुछ लोगों ने उन पर बंदूक से हमला कर दिया। और कहा जा रहा है की आतंकी हमलावरों के पास, ग्रेनेड भी था। इस हमले में नायब सूबेदार श्याम गुरुंग और राइफलमैन रंजीत सिंह कश्यप शहीद हो गए। चार अन्य जवान और एक आम नागरिक को गंभीर चोटें आई। घायलों को तुरंत इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में ले जाया गया। हमले के दौरान मौजूद गवाहों ने बताया की हमलावरों ने अचानक से गोलीबारी शुरू की और तुरंत वहाँ से भाग गए।
जहाँ हमला किया गया वो एक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र था। अचानक हुए हमले से लोगों के भीतर डर का माहौल बन गया। अस्पताल में एक घायल जवान, जिनकी पहचान को गुप्त रखा जा रहा है, उन्होंने बताया की "बहुत सोच-समझकर हमलावरों ने हमला किया, हम अँधेरे में थे। उन्होंने हमारी स्थिति का फ़ायदा उठाकर अँधेरे में विलुप्त हो गए।"
हमले के तुरंत बाद, भारतीय सेना, असम राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और मणिपुर पुलिस ने एक साथ तलाशी शुरू की। जाँच के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा है की, वर्जित समूह जैसे, PLA पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने इस हमले को अंजाम दिया होगा। गृह मंत्रालय ने इसे 2023-2025 में हुए कुकी-मेईतेइ घटना से जोड़ा है।
कुछ समय पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा में यह रास्ते का प्रयोग हुआ था। यह क्षेत्र आम तौर पर लोगों से भरा हुआ होता है, पर मार्च 2023 से इसे सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) से हटाया गया था, और उस क्षेत्र का यह पहला बड़ा हमला है। मणिपुर के गवर्नर अजय कुमार भल्ला और लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने शहीद हुए जवानों को, श्रद्धांजलि दी, और पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घायल मरीज़ों से भेंट की।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
