'स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती' जिन्होंने ने खुदको स्वघोषित आध्यात्मिक बाबा बनाया था, उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। चैतन्यानंद मूल रूप से ओडिशा के निवासी हैं और दिल्ली के श्री शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडियन मैनेजमेंट (SRISIIM) में पिछले 12 साल से संचालक के रूप में काम करते थे। इन्होंने अब तक 62 पुस्तकें लिखी हैं, जिसमे प्रसिद्ध व्यक्तियों के परिचय और समीक्षाएं शामिल की गई थी। चैतन्यानंद ने खुदको इस संस्थान का चेयरमैन बताते थे। वो अपने आप को मशहूर प्रोफेसर, शिक्षा विशेषज्ञ, लेखक, आध्यात्मिक गुरु और एक परोपकारी के रूप में बताया करते थे। और इन्हे 'दिल्ली बाबा' भी कहा जाता है।


हाल ही में दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में चैतन्यानंद पर, 17 छात्राओं ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है के पीड़ितों को अश्लील मैसेज भेजना, गाली-गलोच करना, अभद्र भाषा से बात करना, और अनचाहे तरीके से उनके शरीर के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा था। इस बात की पुष्टि तब हुई, जब एक पूर्व छात्रा ने संस्थान प्रबंधन को शिकायत पत्र लिखा।


पुलिस की जाँच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आयी हैं। चैतन्यानंद के एक प्रमुख दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक संस्थान, कर्नाटक के सृंगेरी स्थित श्री शारदा पीठम से तालुकात हैं। जहाँ चैतन्यानंद ने संस्थान में ही आश्रम जैसा माहौल बनाया था। यहाँ वे छात्राओं को विदेश यात्राओं पर ले जाते थे और कैंपस कि महिलाओं के हॉस्टल में सुरक्षा के नाम पर कैमरे लगवाए थे।


जांच के दौरान करीबन 32 छात्रों ने बयान दर्ज कराए हैं, जिनमें से 17 लड़कियों ने चैतन्यानंद पर सीधा आरोप लगाया है। ये लड़कियां आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की लड़कियों को स्कॉलरशिप मिली थी पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट कर रही थीं। चैतन्यानंद ने रात के उनुचित समय पर इन छात्राओं को गलत समय पर बुलाया, व्हाट्सएप्प पर अश्लील MMS भेजें, और अनचाहे तरीके से उनके शरीर को छुआ।


चैतन्यानंद के साथ, संस्थान की 3 महिला वार्डन पर भी छात्राओं पर दवाब बनाने का, और अन्य अधिकारीयों पर छात्राओं की समस्या को नज़रअंदाज़ कर कोई कदम न उठाने का आरोप है।


वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2)-यौन उत्पीड़न, 79- महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने का इरादा और 351(2)- आपराधिक धमकी के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी फरार हैं और आखिरी बार आगरा में देखे गए, जहां वे लगातार स्थान बदल रहे हैं तथा मोबाइल फोन का उपयोग बंद कर चुके हैं।


पुलिस की कई टीम चौकन्ने पर हैं, एयरपोर्ट पर भी कड़ी निगरानी दी जा रही है, और लुकआउट सर्कुलर जारी किया है ताकि वो देश छोड़ न सकें। चैतन्यानंद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपने जाँच की गति को बढ़ा दिया है क्योंकि वो आखरी बार आगरा में दिखे थे।श्री शारदा पीठम ने चैतन्यानंद से सभी संबंध तोड़ दिए हैं, और उनके इस अपराध को अनुचित और गलत बताया।







Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story