दिलजीत दोसांझ पंजाबी इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक हैं। कुछ समय से दिलजीत सुर्ख़ियों का मुख्य मुद्दा बने हुए हैं। हाल ही में पहलगाम अटैक के बाद, भारतीय नागरिकों ने इनकी बहुत अवहेलना की थी। दिलजीत अपनी नई पिक्चर 'सरदार जी 3' रिलीज़ करने वाले थे। पर इस निर्णय को लोगों ने पसंद नहीं किया क्योंकि दिलजीत के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिआ आमिर ने भी इसमें काम किया था।


पहलगाम घटना अप्रैल 2025 में हुई थी, जिसमे पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी एक्टर्स, उनके सारे नए प्रोजेक्ट्स और पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर भारत में बैन लगा दिया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग दिलजीत को 'देशद्रोही' और 'राष्ट्रदोही' करार देने लगें। लेकिन हाल ही में दिलजीत ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।


मलेशिया के कुआलालंपुर में अपनी 'औरा टूर' के दौरान, 24 सितम्बर को दिलजीत ने इस विवाद कि व्याख्या की। उन्होंने पुष्टि करते हुए स्टेज पर बताया के, उनकी पिक्चर 'सरदार जी 3' की शूटिंग पहलगाम अटैक के 2 महीने पहले फरवरी 2025 में कि गई थी। उन्होंने अपने देशप्रेम को साबित करते हुए, स्टेज पर तिरंगे को सलाम किया और कहा, "एक सरदार कभी भारत के खिलाफ है हो सकता।"


दिलजीत ने ये भी प्रश्न उठाया के यदि मेरे मूवी पर रोक लगाया जा सकता है, तो भारत-पाकिस्तान का एशिया कप मैच क्यों हो रहे हैं। साथ में उन्होंने अपने फैंस से कहा की मैं किसी भी प्रकार की नकारात्मक स्थिति से दूर रहना चाहता हूँ और वो आतंकियों के खिलाफ न्याय की उम्मीद रखते हैं।


इंस्टाग्राम पर दिलजीत के इस बयान ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है, लोगों ने उनके इस बयान को हौसले वाला कदम बताया। तो वहीं कुछ लोगों ने फिर से आलोचनाएं शुरू कर दी है। और उनका मानना है की भारत-पाकिस्तान के मैच की आढ़ में दिलजीत खुदकी गलती छुपा रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रविंद्र कौर भट्टल ने कहा कि, "दिलजीत को इस विवाद पर टिपण्णी करने की आवश्यकता नहीं थी, पर ये उनके निजी विचार हैं।"


सरदार जी 3 एक साधारण प्रेम कहानी को दर्शाता है, और अपने पहले बैन के बाद यह भारत के सारे सिनेमाघरों में 27 सितम्बर 2025 को रिलीज़ होगी, और उसके पहले इसका प्रीमियर 26 सितम्बर 2025 को होगा। निर्माताओं को अपेक्षा है कि लोगों को ये पिक्चर पसंद आएगी और भारत में कामयाब होगी।

Updated On
Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story