मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इस वक्त सुर्खियों में है। शनिवार (13 सितंबर) को प्रशासन ने लव जिहाद और रेप केस में संलिप्त आरोपियों पर बड़ा कदम उठाते हुए भोपाल बुलडोजर एक्शन शुरू किया। निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपियों साद और साहिल के घरों पर बुलडोज़र चलाया गया। तीसरे आरोपी फरहान के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की जाएगी।


सुबह से चला बुलडोज़र एक्शन :


जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 4 बजे से ही अशोका गार्डन इलाके के अर्जुन नगर में प्रशासन ने भोपाल बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों के ठिकानों पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। इसके बाद प्रशासन ने कोकता क्षेत्र में भी कार्रवाई का कार्यक्रम तय किया है।


गोविंदपुरा एसडीएम रवि श्रीवास्तव और तहसीलदार की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत नोटिस और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही बुलडोज़र चलाया।


आरोप क्या हैं ?


साद, साहिल और फरहान पर आरोप है कि उन्होंने निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को टारगेट कर दोस्ती की, फिर उनके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की। इस घिनौने अपराध ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। आरोपियों की करतूतें सामने आने के बाद ही सरकार ने सख्ती से भोपाल बुलडोजर एक्शन का आदेश दिया।


फरहान के घर पर निगरानी :


इस मामले में तीसरा आरोपी फरहान भी शामिल है। हालांकि, फिलहाल कोर्ट से उसे स्टे मिला हुआ है। प्रशासन ने उसके घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। कोर्ट का आदेश आते ही फरहान के खिलाफ भी भोपाल बुलडोजर एक्शन लागू किया जा सकता है।


मोहन सरकार का सख्त संदेश :


मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी। भोपाल बुलडोजर एक्शन को सरकार के सख्त रवैये का प्रतीक माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून के दायरे में रहते हुए आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।


समाज का समर्थन :


इस पूरे मामले में समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रशासन के कदम का समर्थन किया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय पैदा होगा और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। सोशल मीडिया पर भी सरकार और प्रशासन के इस कदम की जमकर चर्चा हो रही है।


भोपाल बुलडोजर एक्शन ने यह संदेश दे दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार गंभीर अपराधों के मामलों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी। आरोपियों के अवैध निर्माण ढहाकर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। अब पूरे प्रदेश की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट का आदेश आने के बाद फरहान पर क्या कार्रवाई होती है।


Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story