✕
नेपाल genz हिंसा का शिकार बनी पीड़िता; सरहद पार भारत में हो रहा इलाज
By Manyaa ChaudharyPublished on
नेपाल के युवा नागरिकों के आक्रोश की सीमा पार,मासूम पीड़ित को दिल्ली के एक अस्पताल में रखा गया। भारत ने अपने नागरिकों की यात्राएं की स्थगित।
x
नेपाल: 2011 में नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके झलनाथ खनाल के पत्नी के साथ कुछ ऐसा हुआ, की नेपाल में हुए Gen-Z प्रदर्शन पर कई सवाल खड़े हो गए। अधिकारों और भ्रष्टाचार के पैसों का गलत इस्तेमाल करने वाले नेताओं के खिलाफ उठ़ा यह आक्रोश तब हिंसक हुआ, जब उन नेताओं के साथ साथ कुछ मासुमों को भी इसके आग में झुलसना पड़ा। उनमें से ही एक थी पुर्व प्रधानमंत्री झलनाथ की पत्नी लक्ष्मी चित्रकार, जिनको प्रदर्शनकारियों ने जिंदा जला दिया।
9 सितम्बर को, नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई Gen-Z के हिंसक प्रदर्शन में, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के घर को आग लगा दी थी। नेपाल प्रदर्शन में Gen-Z के आक्रोश की जितनी सही वजह थी, उतना ही हड़कंप राष्ट्र में मच गया था। प्रदर्शनकारियों की ज़िद्द, सरकार में बदलाव का कारण बनी, पर इसका परिणाम बहुत से लोगों के लिए घातक घोषित हुआ। इस प्रदर्शन में कई सरकारी भवन, और नेताओं के घरों को निशाना बनाया गया।
और इसके दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार को भी जीवित जला दिया गया। इस हादसे में उनका बायां हाथ बुरी तरह से जल के ज़ख़्मी हो गया था, और अंदरूनी हिस्से जैसे फेफड़ों में आग का धुआँ जाने से साँस की समस्या हुई थी। नेपाल के किर्तिपुर बर्न अस्पताल में इनका शुरुवाती जाँच जारी था।
डॉक्टर्स ने बताया की लक्ष्मी चित्रकार की हालत बहुत गंभीर है, और उन्होंने सुझाव दिया की उनको अच्छे उपचार की ज़रूरत है। जो नेपाल के अस्पताल में संभव नहीं। 23 सितम्बर को उन्हें डॉक्टर्स की सहायता से दिल्ली पहुँचाया गया। चित्रकार के परिवार ने बताया की उनकी हालत गंभीर है और बाएं हाथ को ज़्यादा से ज़्यादा देख-भाल की ज़रूरत है।
इंस्टाग्राम और टिकटोक पर वायरल हो रहे, सरकारी अधिकारिओं और उनके द्वारा भ्रष्टाचार के पैसों के दुरूपयोग ने Gen-Z प्रदर्शनकारियों को विरोध करने पर मजबूर कर दिया। युवा नागरिकों ने देखा के कैसे उनके टैक्स के पैसों से सरकारी अधिकारीयों और उनके बच्चे शानदार जीवन जी रहे हैं। जबकि नेपाल की जनता पीड़ित है और बहुत कठिनाईओं से गुज़र रही है। इंस्टाग्राम बैन पर विरोध के बाद, सबका ध्यान भ्रष्टाचार की तरफ मुड़ा। जिसके कारण विरोध में युवाओं से इतना आक्रोश देखने मिला।
भारत सरकार ने भारतरीय नागरिकों को सावधानी बरतने को कहा है, और अपने नागरिकों की नेपाल के लिए यात्रा स्थगित की है। उसके अलावा दिल्ली में चित्रकार का इलाज अच्छे डॉक्टर्स के नियंत्रण में किया जा रहा है।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
Next Story
Related News
X
