एशिया कप 2025 फ़ाइनल ट्रॉफी पर विवाद अभीभी शुरू है। यह विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ ही वक्त पहले BCCI Vice President राजीव शुक्ला ने ACC Chearman मोहसिन नकवी को कुछ कड़े सवाल पूछे थे। उसके बाद मिडिया ने दावा किया था की नकवी ने भारत से माफ़ी मांगी है, बहुत जल्द यह ट्रॉफी भारत भेजी जायेगी या फिर भारत से कोई उसे लेने आएगा। इस तरह कई दावे किये गए थे। ऐसे में ही नकवी ने अपने हालिय ट्वीट में इसे खारिज किया है। तो आईए जानते है क्या है नकवी की हालिय पोस्ट।


नकवी ने अपने सोशल मिडिया पोस्ट में लिखा है की " भारतीय मिडिया झूठ है। वह झूठ पर टिका हुआ है। उन्हें कोई तथ्यों के बारे में नहीं पता। मै एक साफ-साफ बताना चाहता हु की मैंने कुछ गलत नहीं किया है और न ही भारत या BCCI से किसी भी तरह की माफ़ी मांगी है, ना ही कभी मांगूंगा। यह साडी बातें अफ़वाए है , जिन्हे जान बुझकर फैलाया जा रहा है। यह पाकीस्थान के खिलाफ एक प्रोपोगैंडा है। जिससे अपने ही लोग प्रभावित याने गुमराह हो रहे है।" उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा है की , "भारत यह एक ऐसा देश है जो दुर्भाग्यवश क्रिकेट जैसे कई खेलों में अपनी राजनीती को घुसाने की कोशिश में होता है। जिससे खेल भावना बार-बार आहत होती है। मै ACC चेयरमन होने के नाते इस ट्रॉफी को देने के लिए तैयार हु, पहले भी तैयार था। अगर वो इस ट्रॉफी को लेना ही चाहते है तो उनका स्वागत है। ACC के दफ्तर में आये और यह ट्रॉफी ले जाये। "


सुत्रों के मुताबिक एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में एशिया कप ट्रॉफी को लेकर लंबी बहस छिड़ गई थी। मोहसिन नकवी ने आरोप लगाया था कि फाइनल मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने उनके साथ ठीक बर्ताव नहीं किया। जिससे उनका अपमान हुआ। इस पर भारत की ओर से राजीव शुक्ला ने साफ कह दिया कि, ट्रॉफी किसी एक देश या व्यक्ति की संपत्ति नहीं है, जो उसे अपने साथ लेकर जा सकते है। बल्कि यह एसीसी की है और इसे लेकर विवाद खड़ा करना गलत है।


Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story