प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। इस मौके पर उन्होंने संघ की विरासत और उसकी राष्ट्र निर्माण में भूमिका को याद किया।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की "आज़ादी के बाद कई बार संघ को कुचलने की साजिसे रची गई , लेकिन संघ वटवृक्ष की जड़ की तरह इस कठिन परिस्थिति में खड़ा रहा।" उन्होंने नई दिल्ली में स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मुख्य अतिथि के तौर पर खास डाक टिकट और स्मृति सिक्के भी जारी किया है। साथ ही उन्होंने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने कोरोना काल में भी मदत की थी।"


आगे बताते हुए उन्होंने कहां की, " हर स्वयंसेवक ने भारत में होने वाले हर छुवाअछूत के खिलाफ अपनी जंग लढ़ी। 'कोई भी हिन्दू छोटा या बड़ा नहीं है' यह संघ की विचारधारा को हर संघ परिवार के लोगोंने आगे बढ़ाया है। हर एक नई आपदा में संघ परिवार और संघ के स्वयंसेवक सबके साथ, सबके आगे खड़े रहे है। कोरोना काल में भी संघ के स्वयंसेवकोने आगे आते हुए लोगों की मदत की थी। संघ ने ही 'एक परिवार एक कुआ और एक शमशान' की बात की और उसे आगे बढ़ाया है। हर एक स्वयंसेवक भेदभाव के खिलाफ समाज से आज भी लड़ रहा है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानवमी और नवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि "विजयादशमी अन्याय पर न्याय और अंधकार पर प्रकाश की सदा विजयी परंपरा का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा में गहराई से रची-बसी है।" मोदी ने यह भी याद दिलाया की ऐसे ही ठीक सौ वर्ष पहले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी नींव रखी थी।जिसका आज वटवृक्ष हुआ है। उनके मुताबिक यह एक राष्ट्र चेतना थी और यही राष्ट्र चेतना का पुनर्जन्म भी था। एक ऐसी चेतना जिसे समय समय पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री ने इस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को एक ऐसी चेतना कहा की जो युग के लिए योग्य अवतार है।


उन्होंने आगे कहा की , " आज का ये दिन हमारी पीढ़ी का सौभाग्यप्रद दिन है जिनको यह शताब्दी वर्ष देखने को मिला। मै आज इस अवसर का लाभ लेते हुए राष्ट्रसेवा को समर्पित ऐसे कई स्वयंसेवकों को कोटि कोटि शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन करता हु। साथ ही सभी के आदर्श पराम पूज्य हेगडेवार जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हु। संघ की 100 वर्ष की इस गौरवमयी यात्रा की स्मृति में आज भारत सरकार ने विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्के जारी किए हैं। 100 रुपए के सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय चिन्ह है और दूसरी ओर सिंह के साथ वरद-मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि है।




Updated On 1 Oct 2025 1:25 PM IST
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story