कुछ लंबे समय से गाजा और इजरायल का युद्ध चालू है, जिसमे कई लोंगों ने अपनी जान गवाई है। अब इस युद्ध को रोकने हेतु और 'शांति का नोबेल प्राइज' पाने हेतु अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने सीजफायर के लिए नई योजना बनाई है। उस योजना को मद्दे नजर रखते हुए भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार ३० सितंबर को सहमति दर्शाई है। उन्होंने यह बताया की अन्य देश भी ट्रंप के इस योजना को सहमति दर्शाएंगे। जिससे इसराइल और हमास के बिच का युद्ध थम सके।


प्रधानमंत्री ने X पोस्ट के जरिए अपना समर्थन दर्ज किया है। उसमें उन्होंने कहा है की , "हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस व्यापक योजना का स्वागत करते हैं, जिसका उद्देश्य गाजा संघर्ष को समाप्त करना है। यह पहल फिलिस्तीन और इज़राइल के लोगों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण रास्ता खोलती है। हमें विश्वास है कि सभी संबंधित पक्ष इस प्रयास के समर्थन में एकजुट होंगे और राष्ट्रपति ट्रंप की पहल को आगे बढ़ाते हुए संघर्ष खत्म करने और शांति प्रस्थापित करने में योगदान देंगे।"



गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 बिंदुओं वाला एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्लान को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई मुस्लिम देशों का समर्थन पहले ही मिल चुका है। अब यह प्रस्ताव मिस्र और कतर के जरिए हमास तक पहुँचाया गया है। हालांकि, हमास ने साफ किया है कि किसी भी औपचारिक प्रतिक्रिया से पहले वह इस प्रस्ताव पर गंभीर चर्चा करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के इतर ट्रंप ने अरब और मुस्लिम देशों के नेताओं से मुलाकात कर अपनी योजना साझा की थी। इसके बाद अमेरिकी पक्ष ने सीधे प्रधानमंत्री नेतन्याहू को भी इस शांति पहल के बारे में जानकारी दी, जिसे नेतन्याहू ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया। अब सभी की निगाहें हमास की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं, जिससे गाजा पट्टी में युद्धविराम की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो सकता है।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story