मेट्रो से जानेवाले यात्रियोंके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मेट्रो लाइन 2A-7 सेवा कुछ समय के लिए स्थगित की है। कुछ तकनीकी बदलावों के चलते मुंबई मेट्रो की लाइन 2A और 7 पर सेवाओं में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। इससे रोज़ाना मेट्रो से आने-जानेवाले यात्रियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है क्या है मामला।

दहिसर से ओवरिपाडा के बीच चलनेवाली मेट्रो कुछ तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए बंद कर दी गई है। यात्री सुबह 10 बजेसे इस परेशानी का सामना कर रहे है। खासकर जो यात्री दहिसर से गुंदवली तक का सफर करने वाले थे उनके लिए यह महत्वपूर्ण न्यूज है। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को मद्दे नजर रखते हुए कुछ नए बदलाव लागु किये है। मुंबई मेट्रोने यात्रियों से सहयोग का अनुरोध किया है।


वास्तव में क्या बदलाव आये है ?


मेट्रो प्रशासनने ट्विटर के जरिये यह बदलाव जारी किये है। मेट्रो प्रशासन के जानकारी अनुसार कुछ बदलाव किये गए है।

१. लाइन 2A : इस मार्ग की अँधेरी पश्चिम से दहिसर (पु.) की सेवाएं सामान्य रूप से चलनेवाली रहेगी। इस रुट में यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

२ . शॉर्ट लूप सेवा : गुंदवली और आरे के बिच अभी एक 'शॉर्ट लूप' सेवा शुरू की है। याने की इन दोनों स्टेशन के बिचवाली सिमीत दुरी को पूर्ण करने हेतु कुछ मेट्रो ट्रेने चलेंगी।

३ . एकल लाइन परिचालन : ओवरीपाड़ा और आरे के बीच दोनों मार्गों पर केवल एक ही लाइन पर यातायात चल रही है।


तकनीकी कारणों से मेट्रो रूट में कुछ बदलाव किए गए हैं। प्रशासन यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इन बदलावों की वजह से गुंदवली, आरे और ओवरीपाड़ा स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी देर का सामना करना पड़ सकता है। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाएँ। यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, सेवाएँ तुरंत बहाल कर दी जाएँगी।



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story