हैदराबाद से बेंगलुरु जाने वाली प्राइवेट बस में, 24 अक्टूबर की सुबह को एक दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा हुआ। बेंगलुरु जाने वाली यह बस हैदराबाद के कुरनूल जिले के चिन्नातेकुर गाँव के पास एक बाइक से टकरा गई। जिसके बाद बस में आग लगी। यह हादसा 24 अक्टूबर की सुबह, करीबन 2:30 - 3:00 बजे के बिच हुआ।


विशेषज्ञों की शुरुवाती रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में लगभग 40 लोग सवार थे। जब बस बाइक से टकराई तब उसका ईंधन कैप खुला हुआ था। इसके कारण बाइक बस के निचे आ गई और आग लग गई। इस हादसे में बाइक सवार समेत 20 लोगों की मृत्यु हुई। कुरनूल के डीआईजी (DIG) कोया प्रवीण ने अपने बयान में कहा कि करीबन 19 सवार यात्री, जिनमें से दो बच्चे और दो बस चालाक की जान बच गई।


पुलिस ने बताया की शार्ट सर्किट कि वजह से बस का दरवाज़ा जाम हो गया और आग की लपटों में जलकर राख हो गया। आगे उन्होंने बताया की ज़्यादातर यात्री 25 से 35 साल की उम्र के थे। कुछ घायल यात्रियों ने बताया की जब यह हादसा हुआ था, तब सभी लोग सो रहे थे और बाइक से टकराने की आवाज़ पार सब उठे। सबने बस से निकलने की कोशिश की पर तब तक आग बहुत ज़्यादा फैल चुकी थी और दरवाज़ा भी खुल नहीं रहा था। यात्रियों ने बचने के लिए इमरजेंसी विंडो को तोड़ कर छलांग लगायी थी।


इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जाताया है और उन्होंने X (ट्विटर) पर एक पोस्ट पर लिखा, "इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।" साथ में उन्होंने मृतकों के परिवार को 2 लाख रूपए कि आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।



आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट करते हुए इस हादसे पर अपना दुःख जताया और प्रभावित परिवारों समेत घायल सरकारी अधिकारीयों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।








Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story