लिवरपूल में भारत की शानदार जीत: वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में रचा इतिहास।
शनिवार को लिवरपूल में हो रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत को 2 गोल्ड, 1 सिल्वर, और 1 ब्रोंज मैडल प्राप्त हुआ।

लिवरपूल वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 ।
शनिवार को लिवरपूल में हो रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत को 2 गोल्ड के साथ और 2 मैडल प्राप्त हुए। जैस्मिन लम्बोरिआ (57 किग्रा) और मिनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा) को विश्व विजयता घोषित किया गया, जबकि नूपुर श्योराण (80+ किग्रा) सिल्वर मैडल और पूजा रानी (80 किग्रा) ब्रोंज मैडल से संतोष करना पड़ा।
24 वर्षीय जैस्मिन लमोरिआ ने शनिवार को, महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में पोलैंड की ओलिंपिक मेडलिस्ट जूलिया स्ज़ेरेमेटा को 4-1 के विभाजित निर्णय से हरा दिया। पेरिस 2024 चैंपियनशिप में स्ज़ेरेमेटा को सिल्वर मैडल प्राप्त हुआ था, अपने जवाबी हमले के साथ खेल की शुरुआत की, लेकिन जैस्मिन ने दूसरे राउंड के शुरू होते ही खेल को अपने हाथों में ले लिया।
जीत के बाद जैस्मिन ने बयां दिया,"ये एहसास शब्दों में जताया नहीं जा सकता, मैं बहुत खुश हूँ वर्ल्ड चैंपियन बन कर। पेरिस 2024 से जल्दी बहार होने के बाद, मैंने अपनी तकनीकों में शारीरक और मानसिक रूप से बदलाव किये।"
फाइनल तक पहुँचने के सफर में, इस भारतीय खिलाडी ने 4 बार लगातार 5-0 से अपनी जीत दर्ज की। सेमीफइनल में- वेनेज़ुएला की पेरिस ओलिंपियन ओमाइलीन अलकाला, क्वॉटर्स में उज़्बेकिस्तान की खुमोरनोबू मामाजोनोवा, ब्राज़ील की दो बार रह चुकी ओलिंपियन जूसिलियन रोमेउ, और यूक्रेन की डारीया-ओल्हा हुतारिणा के खिलाफ।
रविवार को 24 वर्षीय मिनाक्षी हुड्डा ने कज़ाख़िस्तान की पेरिस 2024 ब्रोंज मेडलिस्ट नाज़िम काइज़ेबे को 4-1 की विभाजित निर्णय से हराया। मोंगोलिआ की अलटंटसेटसग लुत्सैखान को सेमीफइनल में, क्वाटर्स में इंग्लैंड की ऐलिस पम्फ्रे, और चीन की वांग क़ुइपिंग को हरा कर मिनाक्षी ने शानदार प्रदर्शन किया। जैस्मिन और मिनाक्षी बॉक्सिंग चैम्पियशिप में अपनी जीत के बाद, खेल की नयी नियामक संस्था में पहली भारतीय चैंपियन बानी।
इससे पहले ,नूपुर श्योराण 80 + किग्रा की फाइनल में पोलैंड की अगाता काजमर्स्का के खिलाफ 3-2 फैसले से हार गयी, और उन्हें सिल्वर मैडल मिला। साथ में पूजा रानी को एमिली एस्क्विथ को सेमि फाइनल में हारने के बाद, 4-1 के निर्णय से ब्रोंज मैडल मिला।
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 विनर्स:
मिनाक्षी हुड्डा - गोल्ड मैडल - महिलाओं का 48 किग्रा
जैस्मिन लम्बोरिआ - गोल्ड मैडल - महिलाओं का 57 किग्रा
नूपुर श्योराण - सिल्वर मैडल - महिलाओं का 80+ किग्रा
पूजा रानी - ब्रोंज मैडल - महिलाओं का 80 किग्रा

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
