अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अमेरिका अपनी अलग अलग चाले चल राही है। जिससे शेयर बाजार में चढ़ाव -उतार का मंजर शुरू है। ऐसे में ही अमेरिका भारत को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाने की फिराद में जुटी हुई है। १ अक्टूबर २०२५ से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी ब्रांडेड और पेंटेड औषधी के आयात पर १००% टैरिफ लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने किचन कैबिनेट, भारीभरकम ट्रक और इन जैसे संबंधित उत्पादनोंपर ५० प्रतिशद टैरिफ का एलान किया है। अमेरिका के इस चाल के वजह से शेयर बाजार की स्थिति में बदलाव आया दिखाई दे रहा है। जिसके कारणवश हफ्ते के आखरी दिनों में शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की है। निफ़्टी ५०७२.३ अंकों की गिरावट के साथ २४,८१८.५५ पर खुला और BSE सेंसेक्स २०३.६७ अंकोंकी गिरावट के साथ ८०९५६.०१ पर खुला।


मॉर्केट के इस हालत के वजह से कुछ फार्मा कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान भुगतना पड़ा। BSE पर सन फार्मा बहोत ज्यादा नुकसान में रहा है। उसके बाद बजाज फाइनांस , एशियन पेंट इनका स्थान रहा है। लार्सन एंड टुब्रो (L&T), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) और टाटा स्टील यह कंपनिया मुनाफे में नजर आ रही है। इन कंपनियों का निफ्टी स्मॉलकैप १०० में ०. ३७% और निफ्टी मिडकैप १०० में ०.२१ % गिरावट दर्ज की गई है। सेक्टोरल इंडेक्स में २% की गिरावट आई है। परंतु निफ्टी मिडिया और निफ्टी मेटल क्रमश: ०.६२ % और ०.२८% का उछाला आया है।


एशियाई बाजारों की शुरुआत शुक्रवार को कमजोरी के साथ हुई। ट्रंप प्रशासन की ओर से फर्नीचर, दवाइयों और हैवी ट्रकों पर भारी टैरिफ लगाए जाने का असर साफ दिखा। जापान का निक्केई २२५ इंडेक्स ०.२८ % नीचे फिसला, दक्षिण कोरिया का कोस्पी १.५ % गिरा और ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स २०० भी ०.३ % की कमजोरी के साथ ट्रेड करता नजर आया।

उधर, अमेरिका में बेरोजगारी दावों में उम्मीद से कम गिरावट और जीडीपी ग्रोथ के सुस्त आंकड़ों ने बाजार का भरोसा हिला दिया। ब्याज दरों में निकट भविष्य में कटौती की संभावनाएं कमजोर पड़ गई हैं। गुरुवार को नैस्डैक और एसएंडपी ५०० दोनों ही ०.५ % टूटे, जबकि डॉव जोन्स करीब ०.३८ % फिसलकर बंद हुआ।


गुरुवार के दिन भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। उस वक्त सेंसेक्स ५५५.९५ या ०.६८ % कम होकर ८११५९.६८ पर बंद हुआ था। इसी तरह से निफ्टी ५० इंडेक्स भी १६६.०५ अंक या ०.६६ परसेंट फिसलकर २४८९०.८५ के लेवल पर बंद हुआ था।





Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story