iPhone 17 लॉन्च पर उमड़ी भारी भीड़, दीवानगी इतनी की ग्राहकों में हुई हाथापाई...
iPhone 17 के लॉन्च पर लोगों में दिखा उत्साह और जूनून। मुंबई बीकेसी के स्टोर में हज़ारों की तादात में आए ग्राहक।

मुंबई बीकेसी एप्पल स्टोर
मुंबई: अब तक Apple के सारे नए लॉन्चेस को दुनिया भर में लोगों ने पसंद किया है और लोगों के भीतर इसके लिए बहुत उत्साह है। हाल ही में iPhone 17 सीरीज़,19 सितम्बर 2025 को भारत के कई शहर जैसे नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे में लॉन्च किया गया। इस फ़ोन की खासियत और विविधता के इतने चर्चे हैं की लोग घंटों तक लाइन में खड़े रह कर इसे खरीदने आए। iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर 2025 को Apple द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे मॉडल शामिल हैं।
मुंबई के बीकेसी जिओ सेंटर के Apple स्टोर में iPhone 17 के, लॉन्च के लिए उत्साही ग्राहकों की भीड़ रात एक बजे से ही लगी थी। कई ग्राहक दिल्ली और पंजाब से भी आए थे। और रात से लाइन में घंटों तक खड़े रहे। सुबह करीबन 8 बजे स्टोर के खुलने के बाद, लोगों ने अंदर जाना शुरू किया। लेकिन स्टोर के बाहर एक झड़प हो गई, जहां ग्राहकों की भीड़ के बीच कुछ लोग आपस में भिड़ गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है की कैसे लाइन में खड़े दो लोगों के बिच झड़प शुरू हुई थी। और इसके बाद बाकी ग्राहकों में भी हड़बड़ी मच गयी और सब एक दूसरे को थप्पड़ मारने लगें। यह झड़प इतनी आक्रामक थी के सुरक्षा कर्मचारियों को इसे रोकने के लिए बिच में आना पड़ा।
भीड़ में खड़े ग्राहकों का कहना है की यह झड़प सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही के कारण हुआ है। उनके मुताबिक कई घंटों से कतार में रहने के बाद भी लोग ज़बरदस्ती आगे जाने का प्रयास कर रहे थे। जिसके चलते लोगों में हाथापाई शुरू हुई। कुछ ने कहा की, "हम सुबह से इंतज़ार कर रहे हैं, पर लोग लाइन तोड़ कर आगे जाने की कोशिश कर रहे हैं और सिक्योरिटी कोई सहायता नहीं कर रहे।"
स्टॉक की कमी के बावजूद लोग लंबी कतारों में iPhone खरीदने के लिए रात भर खड़े रहें। यह घटना दिखाता है की कैसे भारत में Apple के लॉन्च की सांस्कृतिक और आर्थिक महत्ता है। केवल भारत ही नहीं पर इस स्मार्टफोन की प्रसिद्धता दर्शाती है की लोगों के लिए कितना अवर्णनीय है।
इसके अलावा मुंबई खरीदारों ने साझा किया के कुछ ग्राहक दिल्ली से आए थे और वो रात 2 बजे से लाइन में खड़े थे, एक ग्राहक ने बताया की वो पिछले साल भी iPhone 16 के लॉन्च पर आए थे। अमन चौहान नाम के ग्राहक ने बताया की, "मैंने iPhone 17 प्रो मैक्स, जिसमे एक 256GB और एक 1TB का है। मैं रात 12 बजे से कतार में खड़ा था और सुबह 8 बजे के बाद मेरा स्लॉट आया। अब मुझे ये मिल गया, इसमें नए बेहतरीन फीचर्स हैं, और इसका रंग ऑरेंज है।"
मुंबई के Apple स्टोर की ही तरह दिल्ली के स्टोर में भी भीड़ और लंबी लाइने देखने को मिली। जहाँ लोगों के बैठने के लिए सुविधाएं दी गयी थी। बेंगलुरु और पुणे में ऐसे ही भीड़ में इंतज़ार कर, लोगों ने नए iPhone 17 को ख़रीदा।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
