कुछ दिनों पहले GST कौंसिल की ५६ वी बैठक ३ और ४ सितम्बर को दिल्ली में हुई थी। इस में कुछ प्रस्ताव मंजूर किये गए थे। उन प्रस्तावोंको देश में GST २ .० ऐसा नाम दिया है। अब इस जीएसटी २.० को आज यानी २२ सितम्बर से लागु किया जा रहा है। नवरात्री के दिन इसे लागु करने से सरकार ने आम आदमी का मन जितने की कोशीश की है। रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी वस्तुओंपर टैक्स कम होने से गरीब, मिडलक्लास दोनों वर्ग में पैसे बचाने में मदत होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बचत करार दिया है, जिससे दोनों वर्ग में पैसे बचने की संभावना है। तो आईये जानते है की वो कौनसा सामान है जो अब आज से सस्ता होनेवाला है।


GST २ .० में क्या हुआ है सस्ता ?


GST २ .० में आज याने २२ सितम्बर से दूध, ब्रेड, मक्खन, आटा, दाल, चावल, तेल , साबुन शैंपू और बच्चोंके पढाई के समान भी अब सस्ते हो गए है। चलो तो अब इन साडी चीजों में कितने परसेंट GST घटा है यह देखते है।


डेरी प्रोडक्ट में मिली GST में राहत :


  • UHT दूध अब टैक्स-फ्री हो गया है। अब 1 लीटर पैक ₹77 से घटकर ₹75 में मिलेगा।
  • पनीर पर जीएसटी पूरी तरह हटा कर अब 200 ग्राम पनीर का पैक ₹90 की बजाय ₹80 में मिलेगा।
  • इसबार मक्खन भी सस्ता हो गया है। 500 ग्राम पैक ₹305 से घटकर ₹२८५ पे आया है।
  • घी पर टैक्स 12% से घटकर 5% कर दिया है। जिससे 1 लीटर अमूल घी अब ₹650 से कम होकर ₹६१०में मिलेगा ।


खाद्य पदार्थ और स्नैक्स में भी GST काम होता हुआ नजर आ रहा है :


  1. ब्रेड और पिज़्ज़ा टैक्स-फ्री बना है। ब्रेड पैक ₹20 से घटकर ₹19।
  2. पास्ता, नूडल्स, कॉर्न फ्लेक्स पर टैक्स सिर्फ 5% रह गया।
  3. बिस्कुट और नमकीन पर भी टैक्स 5% तक घटा।


टॉयलेट व पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स :

  • तेल, शैंपू और साबुन पर टैक्स 18% से घटकर 5%।
  • ₹100 वाले शैंपू का पैक अब ₹118 की बजाय सिर्फ ₹105 में मिलेगा।


मीठे और चॉकलेट

चॉकलेट और मिठाइयां भी सस्ती हो गई हैं। 50 रुपये की चॉकलेट अब 44 रुपये में मिलेगी। 400 रुपये प्रति किलो के लड्डू पर लगने वाला टैक्स 72 रुपये की जगह सिर्फ 20 रुपये होगा।


बच्चों के पढ़ाई के सामान में छूट :

नोटबुक, पेंसिल, रबर, ग्लोब, प्रैक्टिस बुक, ग्राफ बुक और प्रयोगशाला नोटबुक को जीएसटी फ्री कर दिया है। जिससे अब महंगाई से लोगोंको आराम मिलेगा। इस GST २ .० के वजह से ९९ प्रतिशत सामानोंकी कीमतों में बचत हो गई है। सरकार का इस के पिछे का उद्दिष्ट है की त्यौहार सीज़न में सामन्य वर्ग खुश रहे, उनके दैनंदिन समानों से उनके पैसों की बचत हो और इस मध्यमवर्ग की आर्थिक परिस्थिति संभल जाये।




Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story