अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में गाजा में शांति बनाये रखने के लिए एक प्रस्ताव जारी किया था। जिसका समर्थन सारे राष्ट्रों समवेत पाकिस्तान ने भी दिया था। इसपर ट्रंप ने भी कहा था की पाकिस्तान इस प्रस्ताव से 100 % समर्थन करेंगे। उस वक्त शबाज शरीफ ने भी है में सर मिलाया था। परंतु अब पाकिस्तानी जनता इस प्रस्ताव को अस्वीकार क्र रही है। जिसके कारणवश पाकिस्तान को अपना निर्णय बदलना पड़ा। इसलिए इस प्रस्ताव को असहमत दर्शाते हुए पाक ने अब नया यू-टर्न लिया है।


डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने साफ कहा है कि ट्रंप का 20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव असल में अमेरिका का बनाया हुआ दस्तावेज है। डार के मुताबिक पाकिस्तान ने अपनी तरफ से जो सुझाव भेजे थे, वे इस प्रस्ताव में शामिल नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी बातें इस दस्तावेज में नहीं हैं, तो उन्हें जोड़ा जाएगा।

उधर, ट्रंप ने दावा किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस शांति योजना के पक्ष में खड़े हैं। ट्रंप ने यहां तक कहा कि शरीफ और मुनीर इस बातचीत में “बेहद सक्रिय नेताओं” में शामिल रहे हैं। उनका कहना था कि कुछ देशों के नेता सीधे बैठक में मौजूद थे, जबकि बाकी फोन या अन्य माध्यम से जुड़े, लेकिन पाकिस्तान की भागीदारी शुरू से अहम रही।

दिलचस्प यह है कि ट्रंप की ओर से गाजा संघर्ष पर रखे गए इस नए युद्धविराम प्रस्ताव को भारत, चीन, रूस समेत कई अरब और मुस्लिम बहुल देशों ने समर्थन दिया है। लेकिन पाकिस्तान अब इस मुद्दे पर अपनी स्थिति बदलता नजर आ रहा है, जिससे देश के भीतर और बाहर दोनों जगह सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस बार पाकिस्तान ट्रंप को आधे रास्ते में ही धोखा दे देगा। इशाक डार ने कहा कि ट्रंप की योजना में एक स्वतंत्र टेक्नोक्रेट के नेतृत्व वाली फिलिस्तीनी सरकार की स्थापना शामिल है, जिसकी देखरेख एक अंतरराष्ट्रीय निकाय करेगी, जिसमें ज्यादातर फिलिस्तीन को लोग शामिल होंगे.



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story