बरेली, उत्तर प्रदेश: 12 सितम्बर को बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर (बरेली, उत्तर प्रदेश) पर अज्ञात गुंडों ने 8 -12 गोलियां चलायी। इसमें हवाई फायरिंग भी की गयी थी। दिशा उस समय मुंबई में थीं और मौके पर मौजूद नहीं थीं। पिता जगदीश सिंह पाटनी (रिटायर्ड डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस), माँ - पदमा पाटनी, बहन- खुशबु पाटनी और भाई- सूर्यांश, हमले के दौरान घर में ही थे, पर गोलीमारी से सुरक्षित थे।

घर की दीवारों पर गोलियों के निशान मिले, CCTV फुटेज में हमलावरों के चेहरे और 9mm की बंदूकें दिखाई पड़ी। यह हमला दिशा की बहन खुशबु पाटनी पर किया गया था। कुछ समय पहले खुशबु ने आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद जी महाराज के खिलाफ, सोशल मीडिया पर कुछ टिपण्णी दी थी जिसके कारण ये हमला किया गया। जुलाई 2025 में खुशबु ने अनिरुद्धाचार्य की महिला-विरोधी संदेश पर आवाज़ उठा कर उसका विरोध किया था।

अनिरुद्धाचार्य ने अपनी कथा में 25 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को चरित्रहीन कहा और लिव-इन रिलेशनशिप को भी गलत बताया। इसकी आलोचना करते हुए खुशबु ने जो कहा उसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने सामने आकर लोगों को स्पष्ट किया की वो आलोचना प्रेमानंद जी महाराज के लिए नहीं थी।

एक फेसबुक पोस्ट के ज़रिये इस हमले की ज़िम्मेदारी कनाड़ा स्थित गैंगस्टर गोल्डी ब्रार और सहयोगी रोहित गोदारा ने गैंग के मेंबर्स, नीरेंद्र चरण और महेंद्र सारण ने ली। गोल्डी ने पोस्ट में कहा की पाटनी के द्वारा कही गयी बातों से आध्यात्मिक गुरुओं का और सनातन धर्म का अपमान हुआ है।

17 सितम्बर को यूपी STF (स्पेशल टास्क फाॅर्स) और हरियाणा STF के चलाये गए संयुक्त ऑपरेशन के चलते, गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में दो आरोपी पकडे गए।

रोहतक का रविंद्र उर्फ़ कल्लू, और सोनीपत का अरुण जो गोल्डी ब्रार के गैंग के सदस्य हैं, उनके साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस का कहना है की मुठभेड़ की बिच आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलायी जिसके चलते उनका एनकाउंटर हो गया। रोहित और अरुण की मृत्यु के बाद पुलिस ने उनके हथियार बरामद किए।

एनकाउंटर की खबर सुनते ही दिशा पाटनी के पिता ने उत्तर प्रदेश सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा।


Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story