नयी दिल्ली: दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में एक चौंका देने वाला हादसा हुआ। 18 सितम्बर को दिल्ली पुलिस की एक पीसीआर (Police Control Room) वैन ने सड़क किनारे एक आदमी को कुचल दिया और उसी समय उसकी मृत्यु हो गयी। शव की पहचान, गंगाराम तिवारी के नाम से की जा रही है, जो 55 साल के थे और इनकी सड़क किनारे रैंप पर चाय की दुकान थी। ये हादसा आर के आश्रम मार्ग मेट्री स्टेशन के पिलर नंबर 10 के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार पीसीआर वैन को कॉन्सटेबल खिमेश सिंह चला रहे थे, और इन्होने एक्सेलेटर को गलती से दबा दिया। ऐसा होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गयी। तो वहीँ एक तरफ घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों ने बताया की वैन पहले चाय की दूकान के सामने आ के रुकी थी। और अचानक से तेज़ी से आगे बढ़कर उन्होंने रैंप पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे ये हादसा हुआ।


इसके बाद लोगों में व्याकुलता मच गयी जिससे वे यहाँ से वहाँ भागने लगे, और वीडियो बनाने लगे। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पे आ गयी थी और उन्होंने घायल को अस्पताल पहुँचाया, पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोशित कर दिया।पुलिस ने अपराधी कांस्टेबल खिमेश सिंह को गिरफ्तार किया।


नयी दिल्ली जिले के एडिशनल डीसीपी हुक्मा राम ने इसे 'दुखद दुर्घटना' बताया और कहा कि जांच पूरी होने के बाद सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जाँच में ये दावा किया जा रहा है की ये घटना ड्राइवर की लापरवाहि से हुई है। जिसमें नींद आने या अचानक ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। और वो उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोग थे, और दिल्ली में काम करने आये थे। पुलिस ने मृतक के शरीर को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक बेटे ने ये दावा किया है की वैन में उपस्थित लोग नशे में धुत्त थे, और उनके साथ महिला भी थी। और उन्हों ने ये भी बताया की वैन में शराब की बोतलें भी थे।

इस घटना को आईपीसी की धारा 304A (लापरवाही से मौत) के तहत दर्ज करा लिया है। दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की नियमित जाँच बढ़ाई जाएगी।

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story