दिल्ली कोर्ट ने फ्रीज किए चैतन्यानंद के 8 करोड़; भागने के सारे रास्ते बंद
फरार आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती आखिरी बार आगरा में थे। उन पर 17 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 26 सितम्बर को उनके बैंक अकाउंट को दिल्ली कोर्ट ने फ्रीज कर दिया।

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ़ 'दिल्ली बाबा'
दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट के निदेशक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के 18 बैंक खातों और 28 फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा करीब 8 करोड़ रुपये दिल्ली पुलिस ने फ्रीज कर दिए हैं। यह कार्यवाही 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों और वित्तीय गड़बड़ियों के खिलाफ की गई है। आरोपी वर्तमान में फरार हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, जिनका असली नाम पार्थ सारथी है, ओडिशा के रहने वाले हैं और पिछले 12 साल से श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के संचालक थे।
26 सितंबर को 8 करोड़ रुपये के 18 बैंक खाते और 28 फिक्स्ड डिपॉजिट फ्रीज किए गए। वित्तीय घोटाले में ट्रस्ट में 2010 से 20 करोड़ रुपये आने और 60 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया, साथ ही जमीन हड़पने का भी आरोप है। दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज नॉर्थ थाने में यौन उत्पीड़न, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपराधिक धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
