कल्कि 2 में नहीं दिखेंगी दीपिका; जानिए वजह
दीपिका ने हाल ही में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' मूवी में काम करने से मन कर दिया था। और अब दुबारा से उन्होंने फैंस को चौंकाने वाला निर्णय लिया है।
बॉलीवुड में आए दिन कई ऐसी खबरें सामने आती हैं जो जनता के लिए चौंका देने वाली होती हैं, चाहे कोई नई पिक्चर की रिलीज़ डेट हो या कोई कंट्रोवर्सी जो जनता तक हर बार पहुंच जाती है। ऐसी ही एक खबर दीपिका पादुकोण के बारे में है जो फिर सुर्ख़ियों में आ गयी।
अब सितंबर 2025 में कल्कि के सीक्वल से बाहर निकलने के लिए वह फिर से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि 18 सितम्बर को व्यजंती मूवीज ने साझा किया कि अब दीपिका ‘कल्कि 2898 ई.’ के सीक्वल में सुमति (SUM-80) की भूमिका नहीं निभाएंगी। निर्देशकों ने कहा है कि ये आपसी सहमति से लिया गया फैसला है, पर सूत्रों के मुताबिक दीपिका के रोल को कैमियो जैसा छोटा रखा गया है। स्क्रिप्ट में कुछ अहम बदलाव होने के कारण उन्होंने ये फैसला लिया है। इस वर्ष दीपिका दो तेलुगु मूवीज से बाहर हुई हैं।
लेकिन इन सब विवादों के बीच, फैशन इंडस्ट्री में दीपिका ने बड़ी खूबसूरती से सफलता हासिल की है। 3 सितम्बर 2025 को वह पहली भारतीय जूरी बनीं, जो लुई वितॉं के LVMH प्राइज 2025 में संमिलित थीं। पेरिस में आयोजित किए गए इस समारोह में उन्होंने डिज़ाइनरों को बहुत ही उत्साहित भाषण दिया और अपने फैशन आइकॉन की पहचान को मज़बूत बनाया।
दो तेलुगु प्रोजेक्ट्स बाहर होने के बाद, अब उनकी अगली पिक्चर प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख़ खान के साथ है। इसकी घोषणा दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से बहुत भावुक तरीके से की। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "लगभग 18 साल पहले, ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे जो पहला सबक सिखाया, वह यह था कि किसी फिल्म को बनाने का अनुभव और आप जिन लोगों के साथ उसे बनाते हैं, वे उसकी सफलता से कहीं ज़्यादा मायने रखते हैं।"
शाहरुख़ और दीपिका एक साथ फिर अपनी 7वीं पिक्चर 'किंग' में नज़र आएँगे। और इस एक्शन फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू जाएगी।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
