US से प्रत्यर्पित हो रहा अनमोल बिश्नोई; बाबा सिद्दीकी केस में है मुख्य आरोपी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्नोई को अमेरिका ने डिपोर्ट कर दिया है। कल सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगा। एनआईए ने उसके खिलाफ 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है और देशभर में दर्ज आपराधिक मामलों में उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका ने डिपोर्ट कर दिया है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता माने जाने वाले अनमोल को बुधवार, 19 नवंबर 2025 को भारत लाया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अमेरिकी अधिकारियों की ओर से डिपोर्ट किए जाने के बाद सुबह 10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे लाया जाएगा।
आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें तैनात रहेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी और आगे की कस्टडी का फैसला कोर्ट में पेश होने के बाद होगा। जांचकर्ताओं के अनुसार अनमोल बिश्नोई के खिलाफ देशभर में 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 20 राजस्थान में हैं। यह मामले फिरौती, अपहरण, हत्या की कोशिश और टार्गेट किलिंग से जुड़े हैं।
अनमोल बिश्नोई 12 अक्टूबर 2024 को बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था। जांच में पुलिस को गिरफ्तार शूटरों से वॉइस क्लिप्स मिलीं, जिनमें अनमोल हमलावरों को निर्देश देते और उकसाते सुनाई दिया। यह भी सामने आया कि वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भागा और कनाडा, अमेरिका व केन्या में रहा।
एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। गैंग की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों से जुड़े दो मामलों में एनआईए ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अमेरिका की ओर से डिपोर्टेशन पूरी होने के बाद अब भारतीय एजेंसियां आईजीआई एयरपोर्ट पर संयुक्त ऑपरेशन के लिए तैयार हैं।
अनमोल बिश्नोई की भारत वापसी ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। यह गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा और आपराधिक कानून प्रवर्तन के लिए निर्णायक कदम मानी जा रही है।
- अनमोल बिश्नोई डिपोर्टेशन दिल्लीBaba Siddique Murder Caseलॉरेंस बिश्नोई भाई भारत वापसीअनमोल बिश्नोई गिरफ्तारीदिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट सुरक्षाBaba Siddique हत्याकांड मुख्य आरोपीअनमोल बिश्नोई एनआईए इनामअमेरिका से भारत प्रत्यर्पण32 आपराधिक मामले अनमोल बिश्नोईसलमान खान फायरिंग केसपंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या लिंकभारत में गैंगस्टर गिरफ्तारीअंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर अनमोल बिश्नोईBaba Siddique case latest newsअनमोल बिश्नोई कल दिल्ली आएगाpratahkal newspratahkal dailyIndia

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
