एअर इंडिया फ्लाइट पर हाइजैक का साया; 9 यात्री गिरफ्तार
एयर इंडिया की वाराणसी फ्लाइट में एक यात्री के कॉकपिट में घुसने की कोशिश से हड़कंप मच गया। वाराणसी लैंडिंग के बाद आरोपी यात्रियों को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया।

कई दिनोंसे एयर इंडिया के विमानों के बारे में अलग अलग खबरे आ रही है। ऐसे में ही प्लेन हाइजेक की आशंका की एक नई घटना सामने आई है। बेंगलुरु से वाराणसी जानेवाले एयर इंडिया के विमान के पैसेंजर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की है। जिसके कारणवश विमान के अंदर हड़कंप मच गया था। उसनमे से एक यात्री ने दरवाजे का सही पासवर्ड भी डाला, परंतु हाइजेक के डर के वजह से कैप्टन ने दरवाजा नहीं खोला। जिसने दरवाजा खोलने की कोशिश की वह इसी विमान में अपने कुछ ८ साथियों के साथ यात्रा कर रहा था। इन सभी ९ यात्रियों के जाँच हेतु सभी को CISF को भेजा दिया गया है।
इस हादसे के बाद एयर इंडियाने बयान दिया है। जिसमे उन्होंने कहा है की, " हमें वाराणसी जानेवाले विमान को लेकर जानकारी मीडिया रिपोर्टों से मिली। एक यात्री टॉयलेट खोजते हुए कॉकपिट के प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया। हम लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं की, विमान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हुई। लैंडिंग के समय अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई थी और फिलहाल इसकी जांच चल रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश क्यों की थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1086 सुबह 8 बजे के बाद बेंगलुरु से उड़ान भरी थी। विमान के वाराणसी पहुंचने के बाद आरोपी यात्रियों को सीआईएसएफ के जवानों को सौंप दिया गया।
एयर इंडिया के विमान में ऐसा क्या हुआ मसाला ?
यह घटना एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1086 सुबह 8 बजे की है। यह फ्लाइट उड़ने के कुछ ही समय के बाद वह यात्री कॉकपिट के कोबिन गेट को खोलने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसने गेट खोलने के लिए पासवर्ड प्रविष्ट किया तो तुरंत ही वह सिग्नल पायलेट तक पहुंचा। जब पायलेट ने CCTV देखा तब उसे प्लेन हाइजेक का डर लगा, जिसके कारण उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके के बाद प्लेन के अंदर हलचल बढ़ी। इस घटना कजो लेकर अब कई सवाल उठ रहे है। उसमे से अहम मुद्दा यह है की उस पैसेंजर को दरवाजे का पासवर्ड कैसे पता था ? हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक जिस व्यक्तिने वो कॉकपिट खोलने की कोशिश की वह यात्री विमान यात्रा पहले बार कर रहा था। जब उसे इस मामले के बारे में पूछा गया तब उसने कहा की "मै तो बस टॉयलेट का इस्तमाल करना चाहता था और मुझे लगा की यह वही दरवाजा है। पर मुझे जब क्रू ने बताया की यह वो दरवाजा नहीं है तब मैं वहाँसे चुपचाप निकल गया। "

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
