भारत - नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार हुए 79 फरार कैदी
नेपाल में आंदोलन के बाद बड़ी संख्या में कैदी फरार हुए, जिन में से 4 की पहचान विदेशी बताई जा रही है।

नेपाल आर्मी , बॉर्डर
काठमांडू: हाल ही में हुए नेपाल के Gen-z आंदोलन प्रदर्शन के चलते बड़ी तादात में कई कैदी जेल से भाग गए। इन कैदिओं में से अब तक 79 कैदी, भारत - नेपाल बॉर्डर पर भारतीय सुरक्षा बल (SSB) ने गिरफ्तार कर लिया है। 79 फरार कैदिओं में से 4 विदेशी नागरिक हैं, जिनकी पहचान नाइजीरिया , ब्राज़ील , और बांग्लादेश की बताई जा रही है। इन कैदिओं को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।
उत्तराखंड में काली नदी पार करते समय 4 कैदिओं को ट्यूब की मदद से पकड़ा गया, ऐसे और भी कैदी थे जो जंगल और नदी के सहारे भारत में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसके अलावा उत्तरप्रदेश और बिहार से कई कैदिओं को, राज्यों की सीमा पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
SSB ने सीमा के पास लगभग 1,751 किलोमीटर लंबे हिस्से में कड़ी निगरानी, इसके साथ लोगों के पहचान जाँच करने का आदेश दिया है। नेपाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन के बिच सहयोग की बात की है। गिरफ्तार किये गए कैदिओं को सभी ज़रूरी कानूनी कार्यवाही के बाद, नेपाल पुलिस के हाथों सौंप दिया जाएगा।
नेपाल में हुए आंदोलन और बड़े पैमाने पर कैदिओं के फरार होने होने से हालात में बदलाव आ गए हैं। नेपाल की कानूनन स्थिति को ठीक होने में समय लगेगा, ऐसे में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं ताकि कोई भी अपराधी भारत में शरण न ले सके।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
