दिल्ली: 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह इस बार, दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। ये सिनेमा जगत का एक श्रेष्ठ समारोह माना जाता है। यह समारोह भारत की सरकार और मंत्रालय द्वारा, कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्षों से आयोजित किया जाता है। इसकी शुरवात 1954 में की गयी थी और तब से यह बॉलीवुड इंडस्ट्री और हमारे देश का एक अहम् हिस्सा रहा है।

इस वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस समारोह में बॉलीवुड के स्टार शाहरुख़ खान, महान अभिनेत्री रानी मुख़र्जी, और उभरता सितारा विक्रांत मैसी नज़र आए। इनके साथ दिग्गज फिल्म निर्देशक करण जौहर, फेमस डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा, और मलयाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल भी मौजूद थे। इन सब की उपस्थिति में विज्ञान भावन के इस समारोह में चार चाँद लग गये।

विधु विनोद चोपड़ा को '12th फ़ैल' के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया। करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला। सुदीप्तो सेन को, 'द केरल स्टोरी' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की उपाधि दी गयी। तो वहीं शाहरुख़ खान और विक्रांत मैसी को फिल्म 'जवान' और '12th फ़ैल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

अभिनेत्री रानी मुख़र्जी को, उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गायिका शिल्पा राव को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व पुरस्कार (Playback Singer) का अवार्ड मिला। और भारतीय सिनेमा में वर्षों से योगदान देने के लिए, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सुपरस्टार शाहरुख़ खान ने अपनी एंट्री एक शानदार काले सूट में पहन कर की, रानी मुख़र्जी पारंपरिक परिधान में सजी नज़र आई। '12th फ़ैल' अभिनेता ने अपने सरपल से रूप में शाहरुख़ और रानी के साथ नज़र आए।

71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह ने, न केवल '12th फ़ैल' जैसी फीचर फिल्मों को प्रोत्साहित किया, पर साथ में यह भी बताया की यह समारोह कैसे एकजुटता का प्रतिक है। और कैसे यहाँ कलाओं का सम्मान होता आया है वर्षों से।

Updated On
Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story