शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पीछे कच्ची बस्ती (कुवांडा खान) निवासी 15 वर्षीय युवराज रेगर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। किशोर के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं।

परिजनों के अनुसार, युवराज रेगर, 15 पुत्र भेरूलाल रैगर, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे घर से पास ही स्थित मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर अपनी साइकिल से निकला था। इसके बाद देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

लापता होने के समय युवराज रेगर ने चॉकलेटी रंग की टी-शर्ट, काले रंग का लोअर (ट्रैक पेंट) पहन रखा था और उसके पैरों में चप्पल थी। परिजनों की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच करते हुए किशोर की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को लापता किशोर युवराज रेगर के संबंध में कोई जानकारी या सुराग मिले, तो वह तुरंत थाना सुभाष नगर या सिटी कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि किशोर तक पहुंचने में मदद मिल सके।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story