भीलवाड़ा में महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी ‘वूमेंस कार रैली’, रोटरी क्लब करेगा भव्य स्वागत
भीलवाड़ा में 9 मार्च 2026 को महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर ‘वूमेंस कार रैली’ पहुँचेगी। रोटरी क्लब जयपुर पर्ल द्वारा आयोजित यह चार दिवसीय रैली जयपुर से शुरू होकर बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, पाली और अजमेर तक जाएगी। रोटरी क्लब भीलवाड़ा होटल लैंडमार्क से शहर में इसका भव्य स्वागत और आयोजन करेगा।

भीलवाड़ा। महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा का संदेश लेकर ‘वूमेंस कार रैली’ सोमवार, 9 मार्च 2026 को भीलवाड़ा पहुँचेगी। रोटरी क्लब भीलवाड़ा इस रैली का शहर में भव्य स्वागत करते हुए व्यापक सहभागिता का आयोजन करेगा।
रोटरी क्लब भीलवाड़ा द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम के तहत यह रैली पूरे शहर में महिला नेतृत्व, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश प्रसारित करेगी। यह रैली रोटरी क्लब जयपुर पर्ल के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जो रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
रोटरी क्लब भीलवाड़ा के अध्यक्ष संजय हिरण ने बताया कि यह चार दिवसीय आयोजन 8 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में नेतृत्व के लिए आगे लाना, उनके हितों को बढ़ावा देना और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।
यह रैली जयपुर से प्रारंभ होकर बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, पाली और अजमेर सहित कई जिलों का भ्रमण करेगी। भीलवाड़ा में रैली का भव्य स्वागत होटल लैंडमार्क पर किया जाएगा। इसके बाद रैली होटल लैंडमार्क से कलेक्ट्रेट, सूचना केंद्र, महात्मा गांधी अस्पताल सर्किल और राजेंद्र मार्ग होते हुए शहर में भ्रमण करेगी और महिला सशक्तिकरण का संदेश देती हुई पुनः होटल लैंडमार्क पर ही संपन्न होगी।
रोटरी क्लब भीलवाड़ा के समस्त महिला और पुरुष सदस्य इस रैली की अगवानी करेंगे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विशेष टीम नियुक्त की गई है। इस टीम में मुख्य को-ऑर्डिनेटर के रूप में ख्याति हिरण तथा सहयोगी के रूप में अंकिता गोयनका और ऋतु मूंदड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि महिलाएँ आज हर क्षेत्र में सक्षम हैं और कठिन व चुनौतीपूर्ण यात्राओं में भी आत्मनिर्भर होकर अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
