वार्ड न 52 में स्थित सिद्धि विनायक मेन रोड पर डेयरी बूथ के पास UIT की दुकानों के पास नाला काफी समय से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है और नाले में कचरा भरा पड़ा हुआ है।

गायों के जीवन पर संकट और दुर्घटना का भय

क्षेत्र निवासी तिलकराज खटीक ने बताया कि:

  • "नाले में प्लास्टिक की थैलियां होने से गाय प्लास्टिक खाती रहती है।"
  • "इससे गायों की जान को खतरा है।"
  • "नाला टूटा होने से गिरने का खतरा बना रहता है।"

प्रशासन की अनदेखी और बढ़ता संक्रमण

कचरा अधिक पड़ा रहने से आस पास के घरों में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। नगर निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।


स्थानीय निवासियों की अपील

  • मौहल्ला के लोग इसकी मरम्मत और सफाई की मांग कर रहे है।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story