विश्व रंगमंच दिवस: भीलवाड़ा में रामचंद्र मून्दड़ा उभरते कलाकार प्रतिभा सम्मान से सम्मानित
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब ने कला के क्षेत्र में योगदान के लिए रामचंद्र मून्दड़ा को सम्मानित किया, वे 10 वर्षों से मंच पर सक्रिय हैं।

भीलवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में कला जगत की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अपनी गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखते हुए भीलवाड़ा जिला शाखा के उभरते कलाकार रामचंद्र मून्दड़ा को सम्मानित किया गया है। गुरुवार को क्लब के राष्ट्रीय कार्यालय गीता भवन सभागार में आयोजित एक गरिमामय एवं सादे समारोह के दौरान क्लब की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने रामचंद्र मून्दड़ा को "उभरते कलाकार प्रतिभा सम्मान" भेंट कर उनकी रंगमंच सेवाओं को सराहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 133 जिलों में विस्तारित इस संगठन द्वारा निरंतर अपने सदस्यों की कलात्मक अभिरुचियों को मंच प्रदान किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत वर्ष पर्यन्त विभिन्न कलाकारों को प्रोत्साहित करने का क्रम जारी है।
सम्मान ग्रहण करने के पश्चात अपनी कला यात्रा को साझा करते हुए रामचंद्र मून्दड़ा ने बताया कि वे विगत दस वर्षों से भीलवाड़ा में आयोजित सनातन धर्म के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अब तक पचासों बार मंच पर नन्दगांव के ग्वाला से लेकर भगवान शंकर जैसे विविध और चुनौतीपूर्ण चरित्रों को जीवंत कर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अपनी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए मून्दड़ा ने अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब का आभार जताया। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ. अशोक सोडाणी की प्रेरणा से आज देशभर की 133 जिला शाखाओं के माध्यम से 75 हजार से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा चुका है, जो समाज और संगठन के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि स्थानीय रंगमंच और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
