संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1994 में घोषित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026, रविवार को कृषि उपज मंडी, भीलवाड़ा परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ शाम 7 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा।

कार्यक्रम में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी मुख्य अतिथि होंगे। ओमप्रकाश पाराशर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कालू लाल माली करेंगे। समारोह के संयोजक गोपाल लाल बैरवा होंगे।

समारोह में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देश के अमर क्रांतिवीरों, संतों और महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, ज्योतिबा फुले, जयपाल सिंह मुंडा, मेवाड़ के महान आदिवासी योद्धा राणा पूंजा भील, क्रांतिवीर रानी दुर्गावती, माता सावित्रीबाई फुले, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के आदर्शों और विचारधारा पर प्रकाश डाला जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा, प्रकृति संरक्षण और व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का संदेश भी दिया जाएगा। समारोह में आदिवासी समाज के महापुरुषों और क्रांतिवीरों के योगदान के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक गोपाल लाल बैरवा ने बताया कि समारोह में कृषि उपज मंडी के समस्त व्यापारियों, कार्यकर्ताओं और श्रमिकों सहित जिले की युवा शक्ति, मातृशक्ति एवं आमजन को आमंत्रित किया गया है। समारोह में ‘जय सेवा-जय जोहार’ के उद्घोष के साथ हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story