भीलवाड़ा। विकसित भारत युवा संसद 2027 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की नीरा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। 19 नवम्बर 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में नीरा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।

भीलवाड़ा जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने बताया कि नीरा शर्मा के साथ युवराज सिंह राठौर एवं कोमल स्वामी भी आगामी 5 दिसम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन विधानसभा में होगा, जहां तीनों प्रतिभागी भीलवाड़ा जिले की ओर से हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के बाद अब नीरा शर्मा, युवराज सिंह राठौर और कोमल स्वामी के सामने राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर होगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story