विकसित भारत जन सेवा अभियान में सांसद दामोदर अग्रवाल ने लाभार्थियों से किया संवाद
भीलवाड़ा में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सांसद दामोदर अग्रवाल ने लाभार्थियों से संवाद किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सम्मान किया।

स्वीर में सुभाषनगर राजकीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुस्तकें वितरित करते अतिथि।
विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सुभाषनगर में महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री दामोदर अग्रवाल ने आंगनबाड़ी सेवा कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद किया।
इस दौरान सांसद श्री दामोदर अग्रवाल ने सेक्टर प्रथम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सामुदायिक गतिविधियों की सेवा के अंतर्गत सांसद श्री अग्रवाल के कर-कमलों से ‘अन्नप्राशन’ एवं ‘गोद भराई’ कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।
इसके साथ ही ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्र के बच्चों ने सहभागिता की और लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेवा से जुड़े लाभार्थियों, कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती राजकुमारी खोईवाल, सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग श्री नागेन्द्र तोलम्बिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी (शहर) श्रीमती गंगा खीची सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएँ मौजूद रहीं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
