काछोला, 27 फरवरी 2026 | भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता क्रांतिकारी श्री विजय सिंह पथिक को भारत रत्न देने की मांग उठी है। क्षेत्र के थलखुर्द गांव में सामाजिक कार्यकर्ता नन्दलाल गुर्जर के आवास पर विजय सिंह पथिक की जयंती मनाई गई, इस अवसर पर विजय सिंह पथिक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर विजय सिंह पथिक के राष्ट्रहित में किए गए त्याग और बलिदान को याद किया गया।

क्रांतिकारी पथिक की जयंती पर उमड़ा जनसमूह

इस अवसर पर घीसालाल गुर्जर, सज्जन सिंह, गोपाल गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, शंकरलाल गुर्जर, नन्दलाल गुर्जर, कमलेश गुर्जर, ललित गुर्जर, हर्षित गुर्जर उपस्थित रहे। इस अवसर पर नन्दलाल गुर्जर ने मांग की है कि विश्वप्रसिद्ध बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता श्री विजय सिंह पथिक को भारत रत्न दिया जाए।

अत्याचारी शासन के विरुद्ध संघर्ष का गौरवमयी इतिहास

नन्दलाल गुर्जर ने कहा कि "जब अंग्रेज सरकार के खिलाफ बोलना भी मौत को गले लगाना था, उस समय क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक ने अंग्रेजों को झुकाया था और किसानों के हितों की रक्षा की थी।" विजय सिंह पथिक ने वास्तव में आजादी की नींव रखी, जिसे हमे भूलना नहीं चाहिए। विजय सिंह पथिक ने ही राजस्थान में बिजोलिया किसान आंदोलन के रूप में प्रथम किसान आंदोलन किया और राजस्थान केसरी नामक अखबार प्रकाशित कर राजस्थान प्रदेश का नामकरण राजस्थान किया।

साहित्यिक योगदान और पैनोरमा निर्माण की मांग

पथिक ना केवल क्रांतिकारी थे बल्कि उच्च कोटि के लेखक, विचारक और साहित्यकार थे, उनके द्वारा रचित साहित्य को सरकार को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित कर दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें पढ़कर उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी उनके मार्ग पर चल सके। राजस्थान सरकार से मांग है कि बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता श्री विजय सिंह पथिक एवं उनके साथी क्रांतिकारियों की स्मृति में बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता विजय सिंह पथिक पैनोरमा बिजौलिया में बनाया जाए। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से केंद्र सरकार विजय सिंह पथिक को भारत रत्न देने एवं राज्य सरकार से बिजोलिया में विजय सिंह पथिक पैनोरमा बनाने की मांग का सर्व समाज ने समर्थन किया है।

Updated On
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story