बैठक की कार्यवाही एवं निर्णय

  • सेक्रेटरी दिलीप जैन अजमेरा ने पिछली बैठक की रिपोर्ट एवम् क्रियान्विति पढ़कर सुनाई।
  • बैठक में सर्वसम्मति से रविवार 5 अप्रैल 26 को होली स्नेहमिलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
  • वी एस एस मेंबर्स एवं आमंत्रित सदस्य ही इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम के पश्चात सहभोज रहेगा।

एजीएम एवं संगठन का पुनर्गठन

चेयरमैन सुभाष जैन हूमड़ ने बताया कि - "उसी दिन एजीएम भी रहेगी, वी एस एस वर्किंग कमेटी एवम् वी एस एस लेडीज विंग वर्किंग कमेटी का पुनर्गठन भी किया जाएगा।"

एजीएम के दौरान कोषाध्यक्ष सुनील जैन पाटनी वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, वॉइस चेयरमैन नरेश जैन गोधा ने सुझाव दिया कि और नए सदस्य जोड़े जाने चाहिए, जिसकी सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की।


उपस्थिति एवं आभार

बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:

  • सहकोषाध्यक्ष: राकेश जैन पहाड़िया
  • संगठन मंत्री: अजय जैन झांझरी
  • संपर्क सचिव: संजय जैन झांझरी
  • सदस्य: मुकेश जैन पटौदी, तिलक जैन गंगवाल

अंत में संरक्षक एनसी जैन ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि - "एक्जीक्यूटिव बॉडी, वी एस एस यूथ विंग, लेडीज विंग, किशोर/कन्या विंग एवं समस्त सदस्य मिलकर इस कार्य को मनोयोग से करते हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाएंगे।"


संगठन का परिचय

सहयोग, संस्कार, सेवा के उद्देश्यों को लेकर बने हुए इस संगठन में 306 जोड़े अर्थात् कुल 612 सदस्य हैं, जो भीलवाड़ा दिगम्बर जैन समाज का सबसे बड़ा संगठन है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story