भीलवाड़ा, 18 जुलाई। वनवासी कल्याण परिषद की भीलवाड़ा इकाई द्वारा भीलवाड़ा शहर के समीप स्थित तेलीखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह 7:15 बजे घर-घर जाकर 151 तुलसी पौधों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रांत नगरीय प्रमुख राम प्रकाश अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित हुआ।

वनवासी कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि तेलीखेड़ा गांव में प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को तुलसी के धार्मिक, पौराणिक महत्व तथा उसके औषधीय गुणों की जानकारी दी गई। इसके बाद 151 तुलसी पौधों का वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से अब तक पालड़ी, इंद्रपुरा, तेलीखेड़ा सहित आसपास के गांवों में 450 से अधिक तुलसी पौधों का वितरण किया जा चुका है। आगामी दिनों में 300 और तुलसी पौधों का वितरण किया जाएगा।

तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में दिवाकर जावा, यश श्रीवास्तव, ज्ञानचन्द जैन, कन्हैयालाल मूंदड़ा, पुरुषोत्तम नथरानी, रूप लाल अजमेरा, महेश खंडेलवाल, कमल गोखरू, दिनेश विजयवर्गीय, ओम मालू, जयकिशन मित्तल, भागचंद बाहेती, हरिओम तेलीखेड़ा, पुष्पा अग्रवाल, कृष्णा जैन, उषा अग्रवाल और तरुणा शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को तुलसी के धार्मिक, पौराणिक और औषधीय महत्व से अवगत कराते हुए पौधों का वितरण किया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story