भीलवाड़ा, 02 अक्टूबर। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहे। मंत्री श्री शेखावत जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा भीलवाड़ा पहुंचे और सेवा संकल्प अभियान यात्रा के आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात वे सर्किट हाउस पहुंचे।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है।

मंत्री श्री शेखावत के भीलवाड़ा पहुंचने पर जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक श्री सागर राणा, मांडल विधायक श्री उदयलाल भड़ाणा, सहाड़ा विधायक श्री लादूलाल पितलिया, पूर्व सांसद श्री सुभाष बहेड़िया, पूर्व विधायक श्री विट्ठल शंकर अवस्थी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा, नगर निगम महापौर श्रीमती जसवंत कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सर्किट हाउस पहुंचने के दौरान पुलिस दल ने केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने सर्किट हाउस, भीलवाड़ा से तेरापंथ नगर होते हुए सड़क मार्ग द्वारा चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story