भीलवाड़ा में यूनेस्को ने किया 51 महिलाओं का सम्मान, डीवाईएसपी रहीं मौजूद
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को एसोसिएशन और जवाहर फाउण्डेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और छात्राओं का अभिनंदन किया गया।

भीलवाड़ा के वरिष्ठ नागरिक भवन में आयोजित समारोह के दौरान डीवाईएसपी शिल्पा भादविया, गोपाल लाल माली और अन्य अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
भीलवाड़ा, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को लवगार्डन रोड़ स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान एवं जवाहर फाउण्डेशन द्वारा ‘‘महिला शक्ति सम्मान’’ समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 51 महिलाओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाली छात्राओं का भी विशेष अभिनन्दन किया गया। जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि डीवाईएसपी शिल्पा भादविया थीं, जबकि अध्यक्षता स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने की।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्तरदायित्व
मुख्य अतिथि डीवाईएसपी शिल्पा भादविया ने समारोह में उपस्थित महिला शक्ति को प्रेरित करते हुए कहा कि "हमारे देश व समाज में परिवर्तन के लिए महिलाओं को अपने से संबंधित मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आना होगा, साथ ही मिलकर कार्य करना होगा। महिला सशक्तिकरण में यूनेस्को की भूमिका सराहनीय है।" प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि "महिलाओं के आगे बढ़ने से ही देश की उन्नति संभव है। यूनेस्को एसोसिएशन महिला सशक्तिकरण हेतु सदैव कटिबद्ध है। महिलाएं आज देश में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सभी महिलाओं को प्रेरणा लेकर देश की सेवा में आगे आना चाहिए।" ### सरकारी योजनाएं और संस्कारों का महत्व
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने समारोह को संबोधित करते हुए महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी व अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। उन्होंने कहा कि "माताएं-बहनें अपने बच्चों को संस्कारित कर समाज को अनमोल सेवायें प्रदान कर रही हैं।" साथ ही उन्होंने अधिकारों का दुरूपयोग न करने की सलाह देते हुए कहा कि "महिलाएं आत्म विश्वास को मजबूत रखें, बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करें तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए परिवार में बच्चों को सकारात्मक प्रेरणा दें।"
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशिष्ट अतिथियों का संबोधन
समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व सभापति मधु जाजू, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष मदन खटोड़, जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, फैशन आईकॉन जया चौहान और जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वेनी चौधरी व अनाया खमेसरा द्वारा राजस्थान की सभ्यता व संस्कृति को दर्शाते हुए थीम पर प्रस्तुतियां दी गई, जिससे उपस्थित महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। समारोह में शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, सामाजिक संगठनों, सरकारी विभागों सहित खेल-कूद व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 51 महिला प्रतिभागियों का अतिथियों द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने किया।
गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, नंदकिशोर पारीक, गोवर्धन वेष्णव, ललित लोढा, दिव्या बोरदिया, किरण सेठी, बीजेएस के अध्यक्ष अनिल कोठारी, डॉ. शांतिलाल छापरवाल, रामचन्द्र मून्दड़ा, दिनेश अरोडा, ओम उज्ज्वल, राजेश जीनगर, निर्वतमान अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, लोकेन्द्र पण्ड्या, रोशन गढ़वाल, भूपेन्द्र दत्ता, शंकर लाल गोयल सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
