यूनेस्को और जवाहर फाउंडेशन भीलवाड़ा में 51 महिलाओं को करेंगे सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा।

भीलवाड़ा 5 मार्च। स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन एवं जवाहर फाउंडेशन द्वारा 8 मार्च, रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति सम्मान समारोह के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
आयोजन का उद्देश्य और प्रेरणा
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 51 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। माली ने यह भी बताया कि "महिला सम्मान समारोह का उद्देश्य महिलाओं का सर्वागीण विकास तथा उनकी सहभागिता को बढावा देना है, जिससे उन्हें अपनी अंर्तरंग प्रतिभाओं, शक्तियों, योग्यताओं की पहचान हो सके।"
महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन
उन्होंने आगे कहा कि "महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह के पीछे बाह्य व आंतरिक कारण हो सकते हैं लेकिन इन कारणों के बावजूद महिलाएं अपनी शक्तियों, प्रतिभाओं को पहचानकर सशक्त व स्वावलंबी बन सकती है। महिलाओं में विलक्षण गुण होते हैं आवश्यकता केवल उन्हें उनकी पहचान करने के लिए प्रोत्साहन देने की है।" शिक्षा, सामाजिक, अभिनय, खेल-कूद सहित अन्य क्षेत्रों की 51 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर विशेष सम्मान किया जायेगा।
चयन प्रक्रिया और आगामी तैयारी
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि इस समारोह को सफलता पूर्वक सफल बनाने के लिए अतिशीघ्र 5 सदस्यों की एक कमेटी का भी गठन किया जायेगा। इस कमेटी द्वारा ही विभिन्न क्षेत्रों की महिला प्रतिभाओं की पहचानकर इस समारोह में उन्हें आमंत्रित किया जायेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
