भीलवाड़ा: यूनेस्को एसोसिएशन के तत्वावधान में अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया, जरूरतमंद बच्चों में खुशियों का उत्सव
भीलवाड़ा के कच्ची बस्ती स्कूल में बच्चों को भोजन, केक और मिठाई वितरण कर परिवार ने पोती का जन्मदिन मनाया

भीलवाड़ा, 15 मार्च। जिला यूनेस्को एसोसिएशन के तत्वावधान में आज एक प्रेरणादायक दृश्य सामने आया, जब उषा अग्रवाल की पोती सुश्री तश्वी का जन्मदिन एक अनोखे अंदाज में मनाया गया। परिवार ने पोती के जन्मदिन के अवसर पर कुवाडा रोड स्थित कच्ची बस्ती घूंमतु विद्यालय में सभी बच्चों को भोजन पैकेट, केक और मिठाई वितरण करते हुए जन्मदिन का केक बच्चों के साथ काटकर समारोह मनाया। इस पहल ने पूरे कच्ची बस्ती इलाके में खुशी की लहर दौड़ा दी।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने बताया कि इस अनोखी पहल की राज्य स्तरीय सराहना स्टेट फैडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली एवं कार्यक्रम में शामिल यूनेस्को सदस्यों ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। जिला यूनेस्को एसोसिएशन पहले भी इस तरह के सामाजिक आयोजनों में सक्रिय रहा है और हमेशा सामाजिक सरोकार में अग्रणी संस्था रही है।
इस अवसर पर यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन, नमिता डांगी, श्रीमती राधा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, मदन गोपाल कालरा, सुभाष सुदानी, सुरेन्द्र जैन तथा स्कूल संचालक रतन कालबेलिया सहित कई सदस्य और कॉलोनीवासी उपस्थित थे। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि व्यक्तिगत उत्सव को समाज सेवा के माध्यम से समाज में खुशी और सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
