भीलवाड़ा। होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ और अतिरिक्त यातायात को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा उदयपुर सिटी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है, जिससे भीलवाड़ा और चित्तौडग़ढ़ के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ होकर गुजरेगी साप्ताहिक स्पेशल; यात्रियों को मिलेगी राहत।


ट्रेन का समय और संचालन

गाड़ी संख्या 09609 (उदयपुर सिटी-ऋषिकेश):

  • यह ट्रेन 03 मार्च 26 से 31 मार्च 26 तक प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर सिटी से दोपहर 13.45 बजे रवाना होगी और बुधवार सुबह 10.15 बजे ऋषिकेश पहुॅचेगी।

गाड़ी संख्या 09610 (ऋषिकेश-उदयपुर सिटी):

  • ट्रेन 04 मार्च 26 से 01 अप्रैल 26 तक प्रत्येक बुधवार को ऋषिकेश से शाम 17.55 बजे रवाना होकर गुरुवार दोपहर 15.30 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।

भीलवाड़ा सहित इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में इन स्टेशनों पर रुकेगी:

राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, गुडग़ांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, टपरी जंक्शन, रुडक़ी और हरिद्वार।


कोच कंपोजिशन

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर अशोक चौहान के अनुसार:

"इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 05 द्वितीय शयनयान (स्लीपर), 04 साधारण श्रेणी (जनरल), 01 पावरकार और 01 गार्ड डिब्बा शामिल है।"

रेलवे प्रशासन द्वारा उदयपुर सिटी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story