उदयपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन शुरू, जानिए टाइम टेबल और रूट
त्योहारी सीजन में यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर सिटी और दिल्ली सराय के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से उदयपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09617 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 21 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक कुल 06 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को उदयपुर सिटी से रात 21.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.15 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09618 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक कुल 06 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली सराय से दोपहर 13.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04.00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
रेलवे के अनुसार, दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली यह स्पेशल रेलसेवा मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 02 सेकंड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड डिब्बा और 01 पावरकार डिब्बा शामिल हैं।
त्योहारी सीजन के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही यह विशेष रेलसेवा निर्धारित अवधि में उदयपुर सिटी और दिल्ली सराय के बीच यात्रियों को आवागमन की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराएगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
