त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्रीभार के बीच रेलवे ने उदयपुर और दिल्ली के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा देने का निर्णय लिया है। उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक छह फेरे लगाएगी। इस रेलसेवा से भीलवाड़ा, अजमेर सहित मार्ग के 14 स्टेशनों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09617 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार रात 9.15 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.15 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09618 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक छह फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार दोपहर 1.45 बजे दिल्ली सराय से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

भीलवाड़ा सहित 14 स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे की इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर होगा। इन स्टेशनों पर ठहराव से मार्ग के यात्रियों को त्योहारी सीजन में आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

22 डिब्बों के साथ संचालित होगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें दो सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, छह द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी के डिब्बे, एक गार्ड डिब्बा और एक पावरकार शामिल हैं।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए शुरू की जा रही यह साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा उदयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर और मार्ग के अन्य स्टेशनों से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story