भीलवाड़ा: TPF की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, अजय नौलखा बने अध्यक्ष
मुनिश्री यशवंत कुमार के सान्निध्य में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, नए अध्यक्ष ने शिक्षा और परामर्श सेवाओं को घर-घर पहुंचाने का विजन रखा।

तस्वीर में भीलवाड़ा के हॉल में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित लोग और साधु दिख रहे हैं।
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम भीलवाड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय नौलखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तेरापंथ सभा भवन, नागोरी गार्डन में मुनिश्री यशवंत कुमार जी और मुनिश्री मोक्ष कुमार जी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल मुख्य अतिथि और सेंट्रल जोन अध्यक्ष रेखा जैन विशिष्ट अतिथि रहीं।
मुनिश्री ने उद्बोधन में गुणात्मक प्रगति पर बल देते हुए कहा कि जीवन में गुणों का बहुत महत्व है। जिन व्यक्तियों में विशिष्ट गुण होते हैं, वे जीवन में कुछ विलक्षण कर जाते हैं और अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं। उन्होंने बीरबल और गौतम स्वामी का उदाहरण देते हुए बताया कि दोनों ने जीवन में अपनी विलक्षण प्रतिभा का गुणात्मक उपयोग कर अपना नाम अमर कर लिया।
मुनिश्री ने TPF के बारे में कहा कि यह संस्था CA, CS, advocate, engineer जैसे अलग-अलग गुणों वाले प्रोफेशनल्स की खान है। यदि इनकी ऊर्जा और गुणों का सकारात्मक उपयोग हो जाए तो समाज हित में काफी कुछ किया जा सकता है।
मुख्य अतिथि पंकज ओस्तवाल ने बताया कि संस्था 11000 से अधिक सदस्यों वाली संस्था हो चुकी है। अब जरूरत संस्था के सदस्यों को सक्रिय कर समाज हित में आगे बढ़ाने की है। विशिष्ट अतिथि रेखा जैन ने कहा कि संस्था अब विजन 15000 सदस्यों की ओर देखती है और भीलवाड़ा इस दिशा में मेवाड़ ही नहीं, सेंट्रल जोन की एक महत्वपूर्ण ब्रांच है।
ब्रांच अध्यक्ष अजय नौलखा ने समाज और संस्था का धन्यवाद करते हुए अपने कार्यकाल का विजन बताया। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य हर सदस्य तक पुनः पहुंचकर उन्हें सक्रिय करना, समाज का कोई बच्चा पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए, उच्च शिक्षा के लिए एक्सपर्ट काउंसलिंग करवाना तथा समाज के लिए लीगल, टैक्सेशन और मेडिकल विषयों में परामर्श के लिए "सेकंड ओपिनियन" व्हाट्सएप चैट बोट को घर-घर तक पहुंचाना रहेगा।
अध्यक्ष अजय नौलखा ने अपनी टीम की घोषणा की। इसमें उपाध्यक्ष प्रमोद पितलिया, आशीष राज सिंघवी और शशांक चंडालिया, मंत्री अंकित जैन, कोषाध्यक्ष अंकिता मारू, सह कोषाध्यक्ष शेफाली कोठारी, सहमंत्री स्वीटी नैनावटी, अंकिता कावड़िया और शुभम दक तथा पूर्व अध्यक्ष सपना कोठारी को शामिल किया गया। मंच संचालन अंकित जैन और नेहा ओस्तवाल ने किया। नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ संस्था ने सदस्यों को सक्रिय करने और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के अपने विजन को सामने रखा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
