भीलवाड़ा। टोंक जिले में हुए सड़क हादसे में तीन माह की मासूम अंजली की मौत हो गई। मां और मामा के साथ बाइक पर जा रही बच्ची की जिंदगी तेज रफ्तार कार की टक्कर में छिन गई। हादसे में उसकी मां शारदा और मामा दीपक भी घायल हो गए। परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा जिले के भदालीखेड़ा गांव निवासी जगदीश भील की पत्नी शारदा (22) अपनी तीन माह की बेटी अंजली और 18 वर्षीय भाई दीपक के साथ बाइक से निकली थी। बीती रात तीनों टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र में संथाली गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल देवली अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर तीन माह की अंजली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मां शारदा और मामा दीपक को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस बच्ची को परिजन बड़े अरमानों से पाल रहे थे, उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मां के साथ बाइक पर निकली अंजली का हादसे में इस तरह दुनिया से चले जाना परिजनों के लिए बड़ा दुखदायी साबित हुआ।

एमजीएच चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी राजेशकुमार मीणा के अनुसार, शनिवार को दूनी थाना पुलिस भीलवाड़ा पहुंची। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद मासूम अंजली का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में तीन माह की बच्ची की मौत और दो अन्य लोगों के घायल होने के बाद पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story