भीलवाड़ा में रामस्नेही चिकित्सालय में हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न
भीलवाड़ा के रामस्नेही चिकित्सालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आद्याचार्य स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और राष्ट्रभक्ति, जिम्मेदारी व आतंकवाद पर अपने संदेश से उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया।

भीलवाड़ा। स्थानीय रामस्नेही चिकित्सालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय श्री रामस्नेही सम्प्रदाय के आद्याचार्य जगद्गुरू स्वामी श्री 1008 रामदयाल जी महाराज द्वारा ध्वजारोहण से हुई।
चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी सतीश भदादा ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य श्री ने उपस्थित चिकित्सक स्टाफ, प्रबंधन समिति सदस्य, नर्सिंग स्टाफ, रामस्नेही कॉलेज ऑफ नर्सिंग के फैकल्टी मेंबर और अन्य कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की आचार संहिता और किसी भी सम्प्रदाय की आचार संहिता संविधान दिवस का अभिन्न हिस्सा है। आचार्य श्री ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर आतंकवाद की चुनौतियाँ आज भी देश के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।
आचार्य श्री ने अपने संदेश में संत, सैनिक और शिक्षक की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि देशभक्ति जीवन का आधार है और आतंकवाद मासूम बच्चों के जीवन को संकट में डालता है। उन्होंने राष्ट्र की प्रगति और नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिम्मेदारी, ईमानदारी, जवाबदारी और वफादारी के मूल्य जीवन में होने चाहिए, तभी राष्ट्र की ऊंचाई को समझा जा सकता है। उनका यह भी मानना है कि जन्म चाहे किसी भी धर्म में हुआ हो, सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म है।
आचार्य श्री ने अंत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद पर किये गए कठोर कदमों के लिए साधुवाद दिया।
इस अवसर पर रामस्नेही संत, चिकित्सालय प्रबंधन समिति के सदस्य, चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ, रामस्नेही कॉलेज ऑफ नर्सिंग के फैकल्टी मेंबर और अन्य कर्मचारी एवं रामस्नेही सत्संगी जन उपस्थित रहे। समारोह ने न केवल देशभक्ति की भावना को प्रकट किया, बल्कि नागरिकों में कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को भी जागृत किया।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
