तरुण खटीक हत्या मामला: खटीक समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय खटीक समाज ने तरुण खटीक की नृशंस हत्या के दोषियों को फांसी और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

भीलवाड़ा। होली के पावन पर्व पर युवक तरुण खटीक की नृशंस हत्या के विरोध में अखिल भारतीय खटीक समाज संस्था ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। संस्था के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र डीडवानिया के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई है।
कानून-व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल
जिला अध्यक्ष डीडवानिया ने बताया कि "होली जैसे त्योहार के दिन असामाजिक तत्वों द्वारा तरुण की निर्मम हत्या करना न केवल अमानवीय है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।" इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है, जिसके कारण पीड़ित परिवार को पलायन करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाई जाए और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार की जान-माल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
खटीक समाज ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय दिलाने की अपील की है। इस मामले में शीघ्र न्याय नहीं मिलने और अपराधियों को सख्त सजा नहीं दिये जाने पर खटीक समाज द्वारा पूरे भारत वर्ष में सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उक्त घटना से सम्पूर्ण खटीक समाज में रोष व्याप्त है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
