अजमेर में 1 से 3 दिसंबर तक टाक क्षत्रिय समाज का 25वां सिल्वर जुबली समारोह और 51वां सामूहिक विवाह सम्मेलन
अखिल भारतीय श्री टाक क्षत्रिय समाज का 25वां सिल्वर जुबली समारोह और 51वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 1 से 3 दिसंबर तक अजमेर में होगा। भीलवाड़ा में आयोजित बैठक में गौतम टाक और विजेंद्र टाक ने की घोषणाएं।

भीलवाड़ा के समाज भवन में बैठक के दौरान उपरना पहने पदाधिकारियों का स्वागत करते सदस्य।
भीलवाड़ा। अखिल भारतीय श्री टाक क्षत्रिय समाज का 25वां सिल्वर जुबली समारोह एवं 51वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 1, 2 एवं 3 दिसंबर को अजमेर में आयोजित होगा। सम्मेलन में समाजबंधुओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए राष्ट्रीय टोली ने भीलवाड़ा पहुंचकर समाज के सदस्यों को आमंत्रित किया।
इस सिलसिले में भीलवाड़ा के आजाद नगर स्थित अंबेश हॉस्पिटल के पीछे टाक समाज भवन में बैठक आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ संरक्षक एवं मेड़ता नगर पालिका अध्यक्ष गौतम टाक, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र टाक (बेंगलुरु), पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रामरतन टाक (जयपुर), पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपीलाल टाक तथा क्षेत्रीय संरक्षक भगवतीलाल टाक मंचासीन रहे।
बैठक में क्षेत्रीय संरक्षक चतुर्भुज टाक, उपाध्यक्ष सुरेश टाक, मंत्री विजय टाक, युवा अध्यक्ष अभिनव टाक और कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी सत्यनारायण टाक ने स्वागत उद्बोधन दिया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री बाबूलाल टाक ने किया, जबकि मंत्री विजय टाक ने आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान गौतम टाक ने क्षेत्रीय समाज भवन में एक कमरे का निर्माण करवाने की घोषणा की। वहीं, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र टाक ने पूर्व में दिए गए कमरों के लिए एसी एवं फर्नीचर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। समाजबंधुओं ने दोनों घोषणाओं का स्वागत किया।
गौतम टाक ने समाज के संगठनात्मक विकास को गति देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन निर्विरोध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने समाज में एकता और सामूहिक निर्णय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
वहीं, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र टाक ने कहा कि समाज की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसका पूरी जवाबदेही और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
राष्ट्रीय टोली ने समाजबंधुओं से अपील की कि वे अधिकतम संख्या में अजमेर पहुंचकर 25वें सिल्वर जुबली समारोह एवं 51वें सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाएं। साथ ही समाज की एकता, परंपरा और विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।
बैठक में गोपाल टाक (डाबला), राजकुमार टाक, कुलदीपक टाक, धीरज टाक, सत्यनारायण टाक (बापू नगर), रमेशचंद्र (नेताजी), रोहित टाक, लक्ष्मीनारायण टाक और प्रदीप टाक सहित अनेक स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। अजमेर में होने वाले इस आयोजन के माध्यम से समाज के रजत जयंती समारोह, सामूहिक विवाह परंपरा और संगठनात्मक एकजुटता को लेकर समाजबंधुओं को एक मंच पर जुटने का निमंत्रण दिया गया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
